NDA या INDIA? आज हुए लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

ABP Survey : लोकसभाचुनाव 2024 की तैयारियों में सभी सियासी दल जुट गए हैं। जहां भाजपा की कोशिश जीत की हैट्रिक पूरी करनी की है तो वहीं दूसरी ओर BJP के नेतृत्व वाले NDA को हराने के लिए एक साथ आए विरोधी दलों के गुट INDIA ने दावा किया है कि वो इस बार मोदी सरकार को हराकर दम लेंगे।

 NDA या INDIA?

इसलिए एनडीए के विजय रथ को रोकने के लिए विरोधी दल अपने सियासी समीकरण को फिट करने में लगा है। हाल ही में आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से तो भाजपा का आत्मविश्वास चरम पर है लेकिन कुछ राज्य उसके लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं, जहां स्थिति इस बार साल 2019 वाली नहीं है।

भाजपा और शिवसेना साथ नहीं हैं

जी हां, आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की। आपको बता दें कि यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें इसी राज्य में हैं। साल 2019 का चुनाव भाजपा और शिवसेना दोनों मिलकर लड़े थे लेकिन इस बार दोनों आमने-सामने हैं।

इंडिया गठबंधन NDA के लिए खतरा साबित होगा?

ऐसे में क्या इस बार के चुनाव की तस्वीर यहां बदलेगी? क्या महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन NDA के लिए खतरा साबित होगा? क्या महाराष्ट्र की वजह से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा?

ABP के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया

यही सारे प्रश्न हर किसी के दिमाग में चल रहे हैं? इसी राज से पर्दा उठाने के लिए ABP के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं?

सर्वें में जनता से सीधे सवाल किया- अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो नतीजे आए को वो बेहद ही अचरज भरे हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस और उसके सहयोगी दल यानी कि इंडिया गठबंधन को 26-28 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के खाते में 19-21 सीटें आ रही हैं तो अन्य को 0-2 सीट मिल सकती हैं।

ये रहें सर्वे के नतीजे

  • कुल सीट: 48
  • बीजेपी+ 19-21
  • कांग्रेस + 26-28
  • अन्य- 0-2

अगर वोट प्रतिशत की बात करें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 41 फीसदी और बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 37 फीसदी वोट मिल सकता है, बाकी को 22 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

ये रहें सर्वे के नतीजे

  • कुल सीट: 48
  • बीजेपी+ 37%
  • कांग्रेस + 41%
  • अन्य- 22%

सर्वे के नतीजे इंडिया गठबंधन के लिए तो अच्छा इशारा कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के लिए यहां बड़ा चैलेंज हो सकता है। मालूम हो कि इस सर्वे में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय रखी हैं और ये सर्वेक्षण दिसंबर के महीने में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बााद किया गया है।

2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति

  • कुल सीटें 48
  • NDA- 41
  • UPA-5
  • AIMIM-1
  • अन्य-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+