Election 2024: सीट शेयरिंग के बाद शरद पवार ने जारी की तीसरी लिस्ट, बारामती से ही ताल ठोकेंगी सुप्रिया सुले
Lok Sabha Election 2024: महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे के बाद अब शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपीसी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें साफ हो गया कि सुप्रिया सुले बारामती सीट से ही चुनाव लड़ेंगी।
एक दिन पहले (9 अप्रैल) महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया। कुल 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में शिवसेना का उद्धव गुट 21 सीटों पर, शरद पवार की एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2 नए नामों का ऐलान
इस लिस्ट में शरद पवार ने दो नए नामों का ऐलान किया है। हालांकि पहले ही 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। तीसरी लिस्ट में उन्होंने नए दो नामों से साथ सभी 9 नामों की एक बार फिर घोषणा की है।
सातारा और रावेर से उम्मीदवार घोषित
पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में दो नए नामों में सातारा सीट से शशिकांत शिंदे और रावेर सीट से श्रीराम पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है। सूची में कुल 9 नाम हैं, जिसमें सुप्रिया सुले का भी नाम शामिल हैं। वो बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं।
एक उम्मीदवार की घोषणा बाकी
वहीं अमर काले को वर्धा से भास्कर भगरे को दिंडोरी अमोल काल्हे काल्हे को शिरूर से लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे ही निलेश लंके को अहमदनगर, बजरंग सोनवर्ण को बीड, सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे को भिवंडी से चुनावी मैदान में उतारा है।
बारामती सीट पर कड़ा मुकाबला
बता दें कि इस बार बारामती सीट पर चुनावी जंग काफी रोचक होने वाली है, क्योंकि सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ने वाली हैं। यहां ननद-भाभी के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications