Opinion Poll: महाराष्ट्र में किस पार्टी को मिलेगीं कितनी सीटें? क्या बदल गया जनता का मूड?नए सर्वे ने चौंकाया

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा, सभी सियासी दलों के दिग्गजों ने इसके लिए ताबड़तोड़ रैलियां की हैं,अब उनकी बातों का कितना असर देश की जनता पर हुआ है, इसका पता तो 4 जून को चुनावी परिणाम बताएंगें।

Opinion Poll

वैसे तो हर राज्य चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण है लेकिन महाराष्ट्र पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं, क्योंकि यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में साल 2019 के बाद काफी कुछ बदल गया है।

यहां पर इस बार भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की पार्टी एनसीपी, अजित पवार की एनसीपी, कांग्रेस और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के बीच मुकाबला होना है ऐसे में कौन यहां पर बाजी मारेगा, ये एक बड़ा सवाल है।

एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया

आपको बता दें कि इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसके नतीजे बेहद ही चौंकाने वाले हैं। मतदान से ठीक पहले आए इस सर्वे के रिजल्ट ने सभी सियासी दलों में हड़कंप पैदा कर दिया है।

आज चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?

सर्वे में लोगों से डायरेक्ट प्रश्न किया गया था कि- आज चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभी की 48 सीटें हैं।

NDA को 30 और इंडिया अलायंस को 18 सीटें मिलेंगी

सर्वे के मुताबिक NDA को 30 और इंडिया अलायंस को 18 सीटें मिल सकती हैं। यहां पर एनडीए में भाजपा, शिंदे वाली शिवसेना और अजीत पवार वाली एनसीपी शामिल हैं तो वहीं इंडिया अलायंस में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना और शरद पवार वाली एनसीपी शामिल हैं।

इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों ने हिस्सा लिया

फिलहाल सर्वे के नतीजों ने एनडीए ग्रुप को तो खुश कर दिया होगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इन परिणामों ने महागठबंधन में हलचल जरूर पैदा कर दी होगी। आपको बता दें कि सी वोटर ने 11 मार्च से 12 अप्रैल के बीच में ये सर्वे किया है, जिसमें 57 हजार 566 लोगों ने हिस्सा लिया और ये पूरी तरह से बातचीत पर आधारित है। आप भी इस सर्वे पर अपनी राय दे सकते हैं।

2019 चुनाव परिणाम में ये थी सीटों की स्थिति

  • कुल सीटें48
  • NDA- 41
  • UPA-5
  • AIMIM-1
  • अन्य-1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+