Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना को कब मिलेंगे 1500 रुपये? नवंबर की किस्‍त खाते में कब तक होगी ट्रांसफर

Ladki Bahin Yojana: महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार महिलाओं के लिए मुख्‍यमंत्री माझाी लाडकी बहिन योजना संचालित कर रही है, जो लड़की बहिन योजना के नाम से पॉपुलर है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं, लेकिन नवंबर बीत चुका है और दिसंबर शुरू हो गया है, परंतु 'लड़की बहन योजना' की किस्‍ते महिलाओं के खाते में अभी तक नहीं पहुंची हैं। लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से दो महीने की किस्‍त का इंतजार कर रही हैं।

बता दें अक्‍टूबर महीने के किस्‍त 4 से 6 अक्‍टूबर की किस्‍त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी लेकिन आज 7 तारीख निकल चुकी है लेकिन अभी तक पैसे नहीं मिले हैं।महाराष्‍ट्र में इस योजना की लाभार्थी महिलाएं का ये ही सवाल है कि नवंबर और दिसंबर की किस्तें कब आएंगी। क्‍योंकि नवंबर की किस्त पहले ही टल चुकी है, वहीं दिसंबर की किस्त को लेकर भी असमंजस है कि क्या यह इस महीने मिलेगी।

ladki bahin yojna

क्‍या बंद हो रही ये योजना?

गौरतलब है कि विपक्ष द्वारा 'लड़की बहन योजना' बंद होने का आरोप लगाया जा रहा था। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना बंद नहीं होगी और जारी रहेगी। इस संबंध में, रविंद्र चव्हाण ने कल घोषणा की कि "जब तक देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं, तब तक 'लड़की बहन योजना' बंद नहीं होगी।"

नवंबर महीने की किस्‍त में क्‍यों हो रही देरी?

दरअसल, इस बार ये देरी महाराष्‍ट्र में हो रहे स्‍थानीय चुनाव के चलते हो रही है। पहले स्‍थानीय चुनाव के लिए 2 दिसंबर को मतदान और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने वाले थे लेकिन 21 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव 20 दिसंबर के लिए स्‍थगित कर दिया है और 21 दिसंबर 2025 को चुनाव परिणाम आएगा। चुनाव की वजह से योजना की लाभार्थी महिलाओं की किस्‍ते उनके खाते में नहीं पहुंची हैं।

कब महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये?

सूत्रों के अनुसार नगर परिषद चुनावों के परिणाम आने के बाद यानी 21 दिसंबर के बाद महिलाओं के खाते में इस योजना के तहत 1500 रुपये की किस्‍त ट्रांसफर होगी। इस पर राज्‍य की महिला एवं बाल कल्‍याण विभाग की मंत्री अदिति तटकरे जल्द जानकारी देंगी।

क्‍या एक साथ ट्रांसफर होंगे नवंबर-दिसंबर की किस्‍त?

सूत्रों के अनुसार, 'लाड़की बहन योजना' के तहत नवंबर और दिसंबर की किस्तें एक साथ जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, अनुमान है कि नवंबर और दिसंबर की किस्त एक साथ ही खाते में ट्रांसफर करके फडणवीस सरकार लाभार्थी महिलाओं का दिल जीत सकती हैं।

ई-केवाईसी जल्‍द अपडेट कर लें, जानें क्‍या है आखिरी तारीख?

'लाड़की बहन योजना' के अंतर्गत सभी लाभार्थियों के लिए केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) पूरा करना अनिवार्य किया गया है। यदि महिलाएं यह प्रक्रिया पूरी नहीं करती हैं, तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। केवाईसी जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। इस समय-सीमा तक केवाईसी न कराने पर भविष्य की किस्तें रोक दी जाएंगी। इसलिए, लाभार्थी महिलाओं को जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना केवाईसी पूरा करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+