Ladki Bahin Yojana: महिलाओं के खाते में लड़की बहिन योजना की कब आएगी अगली किस्त? KYC अपडेट पर भी आई खबर
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय 'माझी लड़की बहिन योजना' के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सितंबर महीने की किस्त दिवाली से पहले लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी गई थी और अक्टूबर महीने की किस्त कब मिलेगी, इस पर लाभार्थियों की निगाहें टिकी हुई हैं।
अक्टूबर की किस्त को लेकर नई जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की महत्वाकांक्षी 'लाडली बहना' योजना के लिए ₹410 करोड़ की निधि स्वीकृत की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने यह जानकारी दी कि सितंबर महीने की किश्त जारी कर दी गई है।

कब खाते में आएगी अक्टूबर महीने की किश्त?
ताजा अपडेट के अनुसार, अक्टूबर महीने की किस्त भाऊबीज के उपहार के तौर पर दी जा सकती है या फिर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक खातों में जमा होने की संभावना है। हालांकि, सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
क्या KYC अपडेट नहीं किया तो खाते में नहीं आएगी किश्त?
बता दें मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ उठाने वाली सभी महिलाओं के लिए अब ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या ई-केवाईसी न करने पर दिवाली के महीने में किस्त नहीं मिलेगी।
तो बता दें सरकार ने ई-केवाईसी के लिए दो महीने का समय दिया है, इसलिए यह दावा गलत है कि ई-केवाईसी न होने पर अक्टूबर की किस्त रुक जाएगी। सरकार ने भी ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि ई-केवाईसी न होने पर अक्टूबर की किस्त रोकी जाएगी।
इसका मतलब है कि दो महीने की अवधि तक लाभार्थियों की किस्त नहीं रोकी जाएगी। हालांकि, यदि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी ई-केवाईसी नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में योजना का लाभ रोका जा सकता है।
कहां अपडेट करें KYC?
महिला एवं बाल विकास विभाग आधार प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी का उपयोग करेगा, ताकि योजना में पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों को नियमित रूप से वित्तीय लाभ मिल सके। ई-केवाईसी की सुविधा वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications