Ladki Bahin Yojna: लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी, आया बड़ा अपडेट

Ladki Bahin Yojna: महाराष्ट्र में 'लडकी बहिन योजना' के तहत लाभार्थियों को सरकार हर महीने 1500 रुपये देती है। इस योजना में फर्जी लाभार्थिेंयों की छटनी के लिए सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने का आदेश दिया था। ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट कराने की अंतिम तिथि महाराष्‍ट्र सरकार ने बढ़ा दी है।

यह घोषणा उन करोड़ों महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कर पाई थीं।महाराष्‍ट्र में ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट की अंतिम तिथि18 नवंबर तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है।

Ladki Bahin Yojna

जानकारी के अनुसार, लगभग 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं अब तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कर पाई हैं। अब इन सभी महिलाओं को 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिल गया है। यह निर्णय राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से साझा किया।

अदिति तटकरे ने एक्स (पहले ट्विटर) पर बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चल रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य समस्याओं के कारण कई पात्र महिलाएं ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थीं।

सरकार ने इन चुनौतियों को समझते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' को महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की बड़ी जीत का एक प्रमुख कारण माना गया था। चुनाव से ठीक पहले शुरू की गई इस योजना ने महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस योजना के तहत, पात्र महिला लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक मदद राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक सिद्ध हुई है। सरकार का यह कदम सुनिश्चित करेगा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+