Ladki Bahin Yojana: लाडकी-बहनों के लिए अलर्ट, तुरंत पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे एक साथ 4500 रुपये
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के अंतर्गत लाखों महिलाओं को लाभ मिलता है। अब इन सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन महिलाओं ने अभी तक यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं किया है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक इसे हर हाल में करवाना होगा।
यदि इस समय सीमा का पालन नहीं किया जाता है, तो उन्हें मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता रोक दी जाएगी, जिस पर प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाया है। यानी लाभार्थी को जो हर महीने आर्थिक सहायता के तौर पर 1500 रुपये खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं उन्हें राेक दिया जाएगा।

सरकार एक साथ ट्रांसफर कर सकती है 4500 रुपये
याद रहे महाराष्ट्र में निकाय चुनावों की वजह से इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को नवंबर, दिसंबर की किश्त खाते में ट्रांसफर नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के 16 जनवरी को संपन्न हो जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार संभवत: एक साथ नवंबर, दिसंबर और जनवरी की तीन किश्ते यानी 4500 रुपये खाते में ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में ई-केवाईसी अपडेट में असफल लाभार्थियों को बड़ा नुकसान हो जाएगा, उनकी किश्ते अटक जाएंगी।
e-KYC अपडेट करवाने का क्या है उद्देश्य?
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इस ई-केवाईसी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य पात्र महिलाओं की सटीक पहचान सुनिश्चित करना है। आधार-आधारित यह प्रक्रिया इसीलिए लागू की गई है, ताकि योजना का लाभ केवल योग्य लाभार्थियों तक ही पहुंच सके। सरकार विभिन्न विभागों के डेटाबेस से जानकारी का मिलान कर रही है, जिससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत भुगतान को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।
e-KYC अपडेट के लिए क्या दस्तावेज हैं जरूरी?
ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में विस्तार नहीं किया जाएगा। विशेष तौर पर अनाथ, विधवा, तलाकशुदा या एकल महिलाओं के लिए अपनी ई-केवाईसी स्वयं कराना अनिवार्य है। उन्हें संबंधित सहायक दस्तावेज़, जैसे मृत्यु प्रमाणपत्र या न्यायालय का आदेश, समय पर जमा करना होगा।
e-KYC अपडेट में गलतियां सुधारने का भी है ये आखिरी मौका
जिन महिलाओं ने पूर्व में अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन किसी विकल्प या जानकारी में त्रुटि रह गई थी, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। सरकार ने ऐसी लाभार्थियों को 31 दिसंबर 2025 तक दोबारा ई-केवाईसी अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। इस तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या सुधार स्वीकार्य नहीं होगा।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत, 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है। इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी सेविका, सेतु सुविधा केंद्र और आपले सरकार सेवा केंद्र जैसे ऑफ़लाइन माध्यमों से भी निःशुल्क आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।









Click it and Unblock the Notifications