Kothrud Election Results 2019 : कोथरूड सीट से 25 हजार वोटों से जीते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल
मुंबई। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी जिसके परिणाम आज आ रहे हैं। महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल सीट कोथरूड से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने जीत दर्ज कराई हैं। चंद्रकांत पाटिल ने अपने नजदीकी प्रतिद्वन्दी मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 25,495 वोटों से हराया है। आपको बता दें कि चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र के प्रमुख मराठा चेहरों में एक रहे हैं।

06:35 PM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल 25,481 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 105,151 मत मिले है, वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 79670 मत मिले है।
04:41 PM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल 25,247 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 101943 मत मिले है, वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 76696 मत मिले है।
02:30 PM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल 14,374 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 74124 मत मिले है, वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 59751 मत मिले है।
01:27 PM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल 6,552 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 54987 मत मिले है, वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 48435 मत मिले है।
12:10 PM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल 8888 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 36122 मत मिले है, वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे को 27234 मत मिले है।
11:30 AM: ताजा रुझान के मुताबिक महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल आगे चल रहे है। वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे पीछे चल रहे है।
10:30 AM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल आगे चल रहे है। वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे पीछे चल रहे है।
10:00 AM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर ताजा रुझाना आने शुरू हो गए है। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल आगे चल रहे है। वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे पीछे चल रहे है।
9:00 AM: महाराष्ट्र की कोथरूड सीट पर ताजा रुझाना आने शुरू हो गए है। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल आगे चल रहे है। वहीं, इस सीट से मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे पीछे चल रहे है।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी जिसके परिणाम आज आ रहे हैं। महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल सीट कोथरूड से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल चुनाव मैदान में हैं। चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र के प्रमुख मराठा चेहरों में एक रहे हैं। इस सीट पर चंद्रकांत पाटिल के सामने मनसे उम्मीदवार किशोर शिंदे हैं। NCP और कांग्रेस ने कोथरूड में उम्मीदवार ना उतारकर MNS उम्मीदवार किशोर शिंदे को अपना समर्थन दिया है। 2014 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था। कोथरूड में कुल मतदाताओं की संख्या 4,03227 है, जिसमें 1,92,722 महिलाएं और 2,10,550 पुरुष मतदाता हैं।

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठंबधन का मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है। पिछले चुनाव में सभी प्रमुख दल अकेले चुनाव मैदान में उतरे थे।












Click it and Unblock the Notifications