Lok Sabha Election: 'INDI गठबंधन 5 साल में 5 PM बनाएगा', कोल्हालपुर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। अब 5 चरणों के मतदान शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के कोल्हालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके दोस्तों को एहसास हुआ कि वे एनडीए के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड का मुकाबला नहीं कर सकते, तो उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। वे राष्ट्र-विरोधी एजेंडे और तुष्टीकरण का उपयोग कर रहे हैं।

पीएम ने आगे कहा कि यहां पीएम ने कहा कि कोल्हापुर को महाराष्ट्र का फुटबॉल हब कहा जाता है। फुटबॉल यहां के स्थानीय युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। अगर मैं फुटबॉल की भाषा में आपसे बात करूं, तो कल दूसरे चरण के पूरा होने के बाद, बीजेपी-एनडीए 2-0 से आगे है।
'कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करना कांग्रेस का एजेंडा'
कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वे राष्ट्र-विरोधी एजेंडे और तुष्टीकरण का उपयोग कर रहे हैं। अब कांग्रेस का एजेंडा है कि कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो वे सीएए को रद्द कर देंगे। जो लोग तीन अंकों की संख्या में लोकसभा सीटें नहीं जीत सकते, क्या इंडिया गठबंधन सरकार बनाने के दरवाजे तक भी पहुंच पाएंगे।
पीएम ने कहा कि उनका फॉर्मूला है 'एक साल, एक पीएम' और अगर वे 5 साल सत्ता में रहे तो, फिर 5 प्रधानमंत्री होंगे। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन कर्नाटक और तमिलनाडु में अलग देश की मांग को लेकर भाषण दे रहे हैं। क्या छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि इसे कभी स्वीकार कर सकती है?
'बाला साहेब की आत्मा... परेशान हो रही होगी'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की बहुत खास डीएमके पार्टी सनातन को गाली दे रही है। वे सनातन को डेंगू और मलेरिया बता रहे हैं। है। और इंंडिया अलाइंस उन्हें महाराष्ट्र में आमंत्रित करता है और सनातन को नष्ट करने की बात करने वालों का सम्मान करता है। यह देखकर बाला साहेब को क्या महसूस हुआ होगा?... नकली शिवसेना इन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। बाला साहेब को इससे बहुत दुख हुआ होगा, उसकी आत्मा जहां भी होगी, इन गतिविधियों को देखकर परेशान हो रही होगी।












Click it and Unblock the Notifications