Video: ऑटो ड्राइवर ने महिला को 400 मीटर घसीटा, महिला चिखती रहीं पर नहीं रुका दरिंदा
महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ऑटो ड्राइवर ने महिला को 400 मीटर तक रोड पर घसीट दिया। बताया जा रहा है कि किराया के लेकर बहस के दौरान यह घटना घटी। महिला की साड़ी ऑटो के बम्पर में फंस गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
क्या है इस वीडियो में
पुलिस के मुताबिक, महिला का पति किराये को लेकर ऑटोचालक से बहस कर रहा था और इसी दौरान महिला आई और वह भी ऑटो ड्राइवर के साथ बहस करने लगी। ड्राइवर ने इसके बाद अचानक ऑटो चला दिया और महिला की साड़ी बम्पर में फंस गई। ऑटो चालक महिला को सड़क पर लगभग 400 मीटर तक घसीटता रहा। महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है।

नीचे देखें पूरा Video
ऑटो चालक रोकने पर भी नहीं रुक रहा था
ऑटो चालक को बीच में एक युवक ने रोका भी लेकिन वह रुक नहीं रहा था। महिला चीखती जा रही थी लेकिन उसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। राजारामपुरी इलाके की रहने वाली महिला को मामूली चोटें आने के बाद बाद में अस्पताल ले जाया गया।
ऑटो ड्राइवर की जल्द से जल्द होगी गिरफ्तारी: पुलिस
पुलिस अफसरों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ऑटोचालक की पहचान में जुटी हुई है। आसपास के लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं। जल्ह ही आरोपी ऑटोचालक पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिला और उसके पति का जल्द ही बयान लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications