NCB के समीर वानखेड़े से उलझने वाले नवाब मलिक के पास है कितनी संपत्ति, जानिए

मुंबई, 01 नवंबर: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर एक के बाद एक बड़े आरोप लगाए हैं। आर्यन खान केस में नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद इस मामले का रुख पूरी तरह से बदल गया है। नवाब मलिक एनसीपी के कोटे से महाराष्ट्र सरकार अल्पसंख्यक, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री हैं। लेकिन हम आपको आज नवाब मलिक का पूरा बैकग्राउंड बताने जा रहे हैं। उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? परिवार में कौन-कौन है? कितनी संपत्ति है और क्यों वे लगातार सुर्खियों में रहते हैं।

यूपी में पैदा हुए थे नवाब मलिक

यूपी में पैदा हुए थे नवाब मलिक

एनसीपी नेता नवाब मलिक का जड़ें मूलतः उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं। बलरामपुर के उतरौला तहसील क्षेत्र के धुसवा में 1959 में नवाब मलिक का जन्म हुआ था। रिकॉर्ड के अनुसार 1970 में वह परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अंजुमन हाईस्कूल से 10वीं और फिर 1978 में बुरहानी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की। महाराष्ट्र की राजनीति में नवाब मलिक साफ छवि के नेता माने जाते हैं।

नवाब मलिक के पास है इतनी प्रॉपर्टी

नवाब मलिक के पास है इतनी प्रॉपर्टी

'माय नेता' के मुताबिक, नवाब मलिक ने 1979 में स्नातक के लिए दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। मलिक पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नवाब मलिक ने अपने चुनावी हलफनामें में अपनी संपत्ति 5 करोड़ 74 लाख और 69 हजार रुपए बताई है। इसके अलावा उन्होंने अपने उपर कोई लगभग 45 लाख रुपए का लोन भी दिखाया है। इसके अलावा नवाब मलिक और उनकी पत्नी महजबीन मलिक स्टील, हीरा डायमंड, मलिक इन्फ्रा समेत कई फर्म में उनकी हिस्सेदारी है।

इतने फ्लैट और जमीन है उनके नाम पर

इतने फ्लैट और जमीन है उनके नाम पर

इसके आलावा जहां नवाब मलिक के नाम पर स्कोडा कार रजिस्टर्ड है, तो वहीं उनकी पत्नी महजबीन के नाम एक मारुति अर्टिका कार रजिस्टर्ड है। इसके अलावा उनके और उनकी पत्नी के नाम यूपी के बलरामपुर और महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में कई एकड़ कृषि जमीन भी है। इसके आलावा नवाब मलिक और उनकी पत्नी महजबीन के नाम मुंबई के कुर्ला इलाके में एक-एक फ्लैट है।

ये है उनका परिवार

ये है उनका परिवार

अगर उनके परिवार की बात करें तो परिवार में उनकी पत्नी महजबीन, बेटा फराज, आमिर और बेटियां निलोफर और सना हैं। नवाब मलिक के दामाद का नाम समीर खान है। समीर खान नीलोफर के पति हैं।पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर केस के बाद रिया चक्रवर्ती को जब ड्रग्स के मामले में जेल जा चुका है। नवाब मलिक का एक बेटा पेशे से वकील है। नवाब मलिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई अध्यक्ष भी हैं।

शरद पवार के बेहद ही करीबी हैं मलिक

शरद पवार के बेहद ही करीबी हैं मलिक

नवाब मलिक एनसीपी चीफ शरद पवार के बेहद ही करीबी माने जाते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर काफी लंबा रहा। नवाब मलिक ने 1996 में पहली बार महाराष्ट्र के नेहरू नगर से चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 1999 और 2004 में भी उन्होंने यहीं से जीते। 2009 में मलिक ने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और लगातार चौथी बार विधायक बने। 2014 में वह इसी विधानसभा से फिर से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। 2019 विधानसभा चुनाव में मलिक ने फिर से यहां से चुनाव लड़ा और पांचवी बार विधायक बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+