ज्वैलर्स ने नहीं दिया डिस्काउंट तो गुस्सा हुआ चोर, सबक सिखाने के लिए इतने करोड़ का सोना चुराया

मुंबई, 07 सितंबर। लोग छोटी-छोटी बातों पर इतनी हर्ट हो जाते हैं कि वो सबक सिखाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से आया है। यहां पर एक एक गुस्साए चोर ने चोरी की इतनी बड़ी वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि ज्वैलर्स ने उसे अंगूठी खरीदने पर 2 हजार का डिस्काउंट नहीं दिया था। पुलिस पूछताछ में उसने चोरी की बात भी मान ली है और चोरी करने की वजह को भी बता दिया है।

Mumbai thief

ये भी पढ़ें- साइरस मिस्त्री का आज मुंबई में किया जाएगा अंतिम संस्कार, जानिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट क्या कहता है?

बदले की भावना से दिन-दहाड़े दिया वारदात को अंजाम

बदले की भावना से दिन-दहाड़े दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले चोर अंगूठी खरीदने के लिए आया था। इस दौरान उसने दुकान मालिक से अंगूठी पर 2 हजारा का डिस्काउंट मांगा, लेकिन दुकान मालिक ने मना कर दिया। इससे गुस्साए चोर ने करीब एक महीने तक दुकान पर निगरानी रखी और आस-पास की जगहों के बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद प्लान बनाया और दुकान से दो किलो सोने के जेवर चुरा लिए। चोरी किए जेवर की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि चोर ने इस वारदात को रात में नहीं बल्कि दोपहर में अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने सहयोगी को भी किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने सहयोगी को भी किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट के पांच अधिकारियों ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 52 साल के विनोद सिंग और 50 साल के पारस जोबलिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक विनोद सिंग ने सोना चुराया और उसे बेचने के लिए पारस जोबलिया को दे दिया और इसे बेचने के लिए पारस अहमदाबाद गया था। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले दुकान की ग्रिल तोड़ी, फिर दूसरे दिन दिया वारतात को अंजाम

पहले दुकान की ग्रिल तोड़ी, फिर दूसरे दिन दिया वारतात को अंजाम

चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक दिन पहले ही दुकान के पीछे की ग्रिल को काट दिया था। वहीं, दूसरे दिन आराम से आकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात को इतने शातिर तारीके से अंजाम दिया कि दुकान मालिक और वर्कर्स को भनक तक नहीं लगी।

इसलिए दोपहर तीन से 5 बजे के बीच बनाया चोरी का पालन

इसलिए दोपहर तीन से 5 बजे के बीच बनाया चोरी का पालन

कई दिनों तक दुकान की निगरानी करने के बाद चोरों को पता चल गया था कि ज्वैलर्स रात में ज्वैलरी को लॉकर में रखते हैं। ऐसे में लॉकर तोड़कर रात में चोरी करना आसान नहीं होगा, इसलिए आरोपी विनोद ने दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच चोरी का प्लान बनाया। क्योंकि इस दौरान सोना लॉकर से बाहर रखा रहता है। हालांकि, दुकान में सीसीटीवी नहीं लगे होने की वजह से आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कठिनाई जरूर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+