Ajit Pawar Plane Crash: 'मैंने अपने पिता को खो दिया’, जय पवार ने शेयर किया पायलट की लापरवाही का वीडियो
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद उनके बेटे जय पवार का दर्द और गुस्सा फूट पड़ा है। जय पवार ने एक भावुक पोस्ट और वीडियो शेयर कर वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR Ventures Pvt Ltd) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस वीडियो में एयरलाइंस कंपनी के मालिक रोहित सिंह उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर गहरी नींद में सोते हुए नजर आ रहे हैं जय पवार का कहना है कि उनके पिता की मौत के पीछे उड़ान सुरक्षा में घोर लापरवाही जिम्मेदार है और यह मामला केवल उनके परिवार का नहीं, बल्कि हर हवाई यात्री की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

Jai Pawar Instagram Video: एक बेटे की पुकार: यह लापरवाही नहीं, अपराध है
जय पवार ने अपने पोस्ट में बेहद भावुक शब्द लिखे हैं। उन्होंने कहा-मैंने अपने पिता को खो दिया...यह पीड़ा जीवन भर मेरे साथ रहेगी। वीडियो में वीएसआर (VSR) के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर सोते हुए दिख रहे हैं। आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह सिर्फ मेरे पिता के लिए नहीं, बल्कि हर यात्री की सुरक्षा के लिए एक बेटे की पुकार है।
जय पवार ने डीजीसीए (DGCA) से मांग की है कि रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और वीएसआर के सभी विमानों को तब तक ग्राउंडेड (उड़ान पर रोक) रखा जाए जब तक जांच पूरी न हो जाए।
Jai Pawar की वीडियो में क्या दिखा?
जय पवार द्वारा साझा किए गए वीडियो में VSR के मालिक रोहित सिंह कथित तौर पर उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जय पवार ने इसे बेहद गंभीर और चौंकाने वाली लापरवाही बताया। उन्होंने लिखा कि आसमान में रहते हुए इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती यह यात्रियों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है।
इस घटना ने हवाई सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जय पवार द्वारा साझा किए गए वीडियो ने रोहित सिंह की भूमिका को संदिग्ध बना दिया है। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई पायलट या एयरलाइन मालिक उड़ान के दौरान सोता पाया जाता है, तो यह न केवल लाइसेंस रद्द करने का आधार है, बल्कि आपराधिक लापरवाही (Criminal Negligence) का मामला भी बनता है।
DGCA से कड़ी कार्रवाई की मांग
जय पवार ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की तत्काल और गहन जांच हो और VSR के सभी विमानों को तुरंत ग्राउंड किया जाए। रोहित सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि हवाई सुरक्षा प्रणाली की भयावह सच्चाई को उजागर करता है।
गौरतलब है कि इससे पहले ही DGCA ने VSR Ventures के बेड़े के चार विमानों को ग्राउंड कर दिया था। यह फैसला 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए Learjet 45 क्रैश के बाद लिया गया था। इस भीषण हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी, जिसके बाद DGCA ने VSR के खिलाफ स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए थे।
DGCA के स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में क्या निकला?
DGCA की मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एयरवर्दीनेस (Airworthiness), एयर सेफ्टी, फ्लाइट ऑपरेशंस इन तीनों अहम क्षेत्रों में अप्रूव्ड प्रोसीजर का बार-बार उल्लंघन पाया गया। DGCA के बयान के मुताबिक ऑर्डर्स का पालन न करने और मेंटेनेंस प्रोसीजर में गंभीर कमियों को देखते हुए, Learjet 40/45 एयरक्राफ्ट (VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI) को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड किया गया।
सुरक्षा से खिलवाड़ का अंत कब?
अजित पवार जैसे हाई-प्रोफाइल नेता की मौत ने वीआईपी विमानों की सुरक्षा ऑडिट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जय पवार का यह वीडियो अब इस मामले में मुख्य सबूत बन सकता है। अब सबकी नजरें डीजीसीए और महाराष्ट्र पुलिस पर हैं कि क्या वे रोहित सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस पूरे मामले ने एक बार फिर भारत में चार्टर और प्राइवेट जेट ऑपरेशंस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें DGCA और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications