'वह सिर्फ अपना', अजित पवाार को कॉल करने के लिए कहने वाली IPS अंजना कृष्णा के पिता का आया बड़ा बयान
IPS Anjana Krishna, Ajit Pawar viral video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का एक वीडियो इस समय काफी चर्चा में है, जिसमें वह एक महिला आईपीएस अधिकारी अंजना को फटकार लगाते और धमकाते हुए नजर आ रहे है। ये घटना उस सयम की है जब आईपीएस अंजना कृष्णा सोलापुर के माढा तालुका के कुर्डू गांव में अवैध मुरुम उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थीं।
क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थीं तभी वहां मौजूद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने सीधे डिप्टी सीएम अजित पवार को फोन मिला दिया और अजित पवार ने आईपीएस अंजना को कार्रवाई रोकने का आदेश दिया, जिस पर दोनों के बीच फोन पर गरमागर बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं अब इस मामले पर आईपीएस अंजना कश्यप के पिता का बड़ा बयान सामने आया है।

पिता बोले- मेरी बेटी सिर्फ अपना फर्ज निभा रही थी
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आईपीएस अंजना कृष्णा के पिता बीजू ने कहा, "वह सिर्फ अपना फर्ज निभा रही थीं। हमें इसमें कुछ भी असाधारण नहीं लगता।" उन्होंने आगे बताया कि अंजना उपमुख्यमंत्री को नहीं पहचानती थीं इसलिए उसने उन्होंने कॉल पर मौजूद व्यक्ति से कहा कि यदि उन्हें कोई चिंता है, तो वे उन्हें सीधे उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करें।
पूरे मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया...
पिता बीजू ने कहा "मेरी बेटी बस अपना काम कर रही थी, बस इतना ही।" उन्होंने बताया कि शुक्रवार की घटना के बाद उन्होंने अंजना से बात की और उन्हें नहीं लगा कि इसे ज्यादा गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आईपीएस अंजना कृष्णा के पिता ने बताया "मेरी बेटी ने पहले कभी किसी राजनीतिक हस्तक्षेप का जिक्र नहीं किया। हम घर पर आधिकारिक मामलों पर चर्चा नहीं करते।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिर्फ इसलिए कि कोई चीज ट्रेंड कर रही है, इसका मतलब यह नहीं कि वह सही है और हो सकता है कि मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया हो।
"मेरी बेटी सुर्खियां बटोरना नहीं चाहती"
पिता ने बताया अंजना इस समय विनायक चतुर्थी की ड्यूटी पर तैनात हैं। उनके पिता ने जोर देकर कहा, मेरी बेटी की तारीफ हो रही, इस बात की मुझे खुशी है लेकिन वह सुर्खियां बटोरना नहीं चाहतीं। वह अपने काम पर केंद्रित हैं और आगे भी उसी लगन से काम करती रहेंगी।"
आईपीएस अंजना अजित पवार से क्यों बोलीं- आप आप मेरे नंबर पर कॉल करिए?
बता दें सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महाराष्ट्र सीएम अजित पवार आईपीएस अंजना कृष्णा को फोन पर कार्रवाई राेकने को कहते हैं, तब वो उन्हें पहचानने से इनकार कर देती हैं, जिस पर अजित पवार गुस्से में कहते हैं कि मैं तुम्हारे ऊपर कार्यवाही करूंगा। इस पर भी अंजना कृष्णा घबराती नहीं हैं और कहती है कि अगर आप डिप्टी सीएम हैं तो आप मेरे नंबर पर काल करिए, जिस पर अजित पवार कहते हैं, वीडियो काल पर मेरी शक्ल देखोगी तब ताे पहचान जाओगी? ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग आईपीएस अधिकारी की ईमानदारी और दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं और अधिकारी को धमकाने के लिए अजित पवार की आलोचना कर रहे हैं।
आईपीएस अंजना कृष्णा के माता-पिता क्या करते हैं काम?
2022 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा वर्तमान समय में करमाला तालुका में ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पर कार्यरत हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली अंजना ने यूपीएससी में 355वीं रैंक हासिल की थी। इनके पिता बीजू का कपड़े का छोटा सा व्यापार है और उनकी मां सीना कोर्ट में टाइपिस्ट की नौकरी करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications