महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

इंटरकास्ट मैरिज होने पर लड़की के घरवालों ने पति-पत्नी को कमरे में किया बंद और लगा दी आग

Google Oneindia News

Ahmednagar news, अहमदनगर। अहमदनगर नेवासा तहसील में हुई 'ऑनर किलिंग' की घटना से हर कोई चौंक गया। अहमदनगर जिले में एक हफ्ते में दूसरी ऐसी घटना हुई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। अंतरजातीय प्रेम विवाह करने का गुस्सा ऐसा उफना कि एक युगल को कमरे में बंदकर जला दिया। आग लगने से दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं पुणे के ससून अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई जबकि लड़के का इलाज चल रहा है।

inter-caste marriage couple set on fire by brides family

उससे पहले पुलिस उप निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने पीड़ित मंगेश एवं रुक्मिणी का बयान लिया था जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की के मामा घनशाम राणेंज और चाचा सुरेंद्र कुमार भरतिया को हिरासत में ले लिया है। जबकि रुक्मिणी के पिता रामारामफल भरतिया फरार हैं।

जानकारी के अनुसार मंगेश चंद्रकांत रणसिंह (23) पत्नी रुक्मिणी (19) की शादी छह माह पहले हुई थी। इससे पहले दोनों में किसी बात पर मामूली झगड़ा हुआ था। रुक्मिणी मायके चली गई थी। तब मंगेश उसे लेने उसके मायके गया था लेकिन रुक्मिणी के पिता रामा, मामा घनशाम और चाचा सुरेंद्र कुमार ने रुक्मिणी को उसके साथ नहीं भेजा और उसके साथ मारपीट की। तब रुक्मिणी तो मंगेश के साथ जाने के लिए तैयार हो गई लेकिन उन तीनों ने पति-पत्नी को बंद कर दिया और उनके शरीर पर घासलेट उड़ेल कर आग लगा दी और बाहर से ताला लगा दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाल दिया और अस्पताल में भर्ती कराया। मंगेश और रुक्मिणी की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।

<strong>ये भी पढ़ें- छुट्टियों का आनंद लेने आए MBA के 10 स्टूडेंट्स के साथ भयानक हादसा, तीन लोगों की गई जान</strong>ये भी पढ़ें- छुट्टियों का आनंद लेने आए MBA के 10 स्टूडेंट्स के साथ भयानक हादसा, तीन लोगों की गई जान

English summary
inter-caste marriage couple set on fire by bride's family
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X