मुंबई में हुई देश की सबसे महंगी अपार्टमेंट डील, इस बिजनेसमैन ने खरीदा 252 करोड़ में ट्रिपलेक्स
देश की सबसे महंगी अपार्टमेंट डील मुंबई में हुई है। एक बिजनेसमैन ने 252 करोड़ में ट्रिपलेक्स खरीदा है।

Triplex sold For ₹252 Crore: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आम आदमी का घर खरीदने का सपना अब सपना जैसा ही लग रहा है, क्योंकि मायानगरी में लोग इतने ऊंची कीमत में फ्लैट खरीद रहे हैं, जिसको सुनकर आम आदमी के कान खड़े हो जाएंगे। हाल ही में सबसे महंगा घर खरीदने का ताजा मामला सामने आया है, जिसकी डील ढाई सौ करोड़ रुपए से ज्यादा में हुई है। मुंबई में 252 करोड़ रुपए में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट (Triplex Flat) बिका है।
1.4 लाख रुपये/वर्ग फीट की रेट से खरीदा फ्लैट
252 करोड़ में बिके ट्रिपलेक्स फ्लैट के हिसाब से प्रोपर्टी का रेट 1.4 लाख रुपये/वर्ग फीट है। मुंबई में हुए इस फ्लैट के सौदे को भारत की सबसे महंगी डील भी बताई जा रही है। इस फ्लैट को रियल स्टेट के सूत्रों के मुताबिक उद्योगपति नीरज बजाज ने मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप) से खरीदा है, जिसका साइज 18 हजार स्क्वायर फीट एरिया का है।
मुंबई के वालकेश्वर इलाके में खरीदा घर
जानकारी के अनुसार ट्रिपलेक्स फ्लैट साउथ मुंबई के वालकेश्वर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में है। बता दें कि पिछले महीने वर्ली लग्जरी टॉवर में 30,000 वर्गफीट का पेंटहाउस वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति बीके गोयनका को 240 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसे देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील बताया गया था, लेकिन अब बजाज-लोढ़ा की डील इससे भी आगे निकल गई, वो भी सिर्फ एक महीने के अंदर।
बजाज ऑटो के चेयरमैन का होगा नया घर
बजाज ऑटो के चेयरमैन ने वालकेश्वर में राजभवन के पास अपकमिंग लोढ़ा मालाबार टॉवर में टॉप तीन मंजिलों को बुक किया है। लागत लगभग 1.4 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट है। मालूम चला है कि उद्योगपति ने ट्रिपलेक्स बुक करने के लिए एक टोकन पेमेंट किया है और बाकी राशि का भुगतान घर को बीएमसी से ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद किया जाएगा। 31 मंजिला गगनचुंबी प्रोजक्ट पर काम अभी शुरू ही हुआ है। बिल्डिंग जून 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। बजाज का नया पैड टावर की 29, 30 और 31वीं मंजिल पर होगा, साथ ही आठ पार्किंग स्लॉट भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications