Holi 2025: मुंबई पुलिस ने होली को लेकर जारी की एडवाइजरी, नहीं माने ये निर्देश तो होगी सख्त कार्रवाई
Holi 2025: होली के त्योहार के दिन इस बार मुसलमानों का रमजान का तीसरा जुमा पड़ रहा है। ऐसे में कोई गड़बड़ी ना हो इसलिए मुंबई पुलिस ने हाेली को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मुंबई पुलिस की ये एडवाइजरी 12 मार्च को होलिका दहन से पहले से लेकर होली के बाद 18 मार्च, 2025 तक लाूग रहेगी।
मुंबई पुलिस ने होलिका दहन और अन्य संबंधित कार्यक्रमों सहित होली समारोह के लिए ये एडवाजरी जारी कर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अगर इन निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें 14 मार्च को मुंबई ही नहीं पूरे देश में हिंदुओं का प्रमुख पर्व होली मनाया जाएगा। इस दिन शुक्रवार है और रमजान मनाने वाले मुसलमानों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन जुमा या शुक्रवार की नमाज़ होगी, जिसमें मुसलमान बड़ी संख्या में मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए अपने घरों से निकलते हैं।
वहीं होली के दिन हिंदू दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली खेलने के लिए बाहर निकलते हैं। इसीलिए मुंबई पुलिस एडवाइजरी जारी करते हुए इस अवधि के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दिए ये सख्त निर्देश
- मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक शिष्टाचार और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की है।
- पुलिस ने मुंबई में अश्लील शब्दों, गानों को बजाने, इशारों या आपत्तिजनक पोस्टरों के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पुलिस ने ऐसे किसी भी चीज, पोस्टर के प्रदर्शन या प्रचार पर रोक लगाई है जिससे किसी की प्रतिष्ठा, शालीनता या नैतिकता को ठेस न पहुंचे।
- राहगीरों पर रंग से भरे गुब्बारे, रंग या रंग वाला पाउडर फेंकने पर प्रतिबंध लगाया है।
- साथ ही किसी के भी साथ जबरदस्ती होली मनाने के मजबूर करने पर प्रतिबंध लगाया है।
- होली और रंगपंचमी के नाम पर जबरन चंदा वसूलने पर रोक लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications