Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2025: सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Holi 2025: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है ऐसे में यात्रियों के घर जाने की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहतभरी खबर दी है. भारतीय रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर के बीच 8 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

इन ट्रेनों के चलने से कई यात्रियों को सहुलियत मिलेगी। होली में यह ट्रेनें 11 मार्च से 24 मार्च 2025 तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

holi-special-train

Holi 2025: विशेष ट्रेन

  • 05326 एलटीटी मुंबई-गोरखपुर होली स्पेशल: 13 मार्च -24 मार्च के बीच हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10:20 बजे मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन रात 8 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05325 गोरखपुर-मुंबई होली स्पेशल: 11 मार्च-22 मार्च तक हर मंगलवार और शनिवार को शाम 7 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6:50 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई पहुंचेगी।

Holi 2025: इन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

ये विशेष ट्रेनें ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावस, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)स ऊरई, गोविंदपुरी, प्रयागराज, अयोध्या सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
इन ट्रेनों में चार एसी थ्री-टियर कोच, चार स्लीपर कोच और चार जनरल कोच हैं।

Holi 2025: ऐसे करें बुकिंग

इन स्पेशल ट्रेन के लिए 12 मार्च से बुकिंग शुरु हो जाएगी। इसके लिए आपको कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों या फिर रेलवे के IRCTC की वेबसाइट से सीधे टिकट निकाल सकते हैं। इसके लिए आप www.irctc.co.in पर जाकर अपने IRCTC यूजर आईडी डाल कर अपना टिकट निकाल सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+