महाराष्ट्र सरकार किसानों को कपास और सोयाबीन की खेती पर देगी इतने हजार का बोनस, जानें डिटेल
महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून को विधासभा के मानसून सत्र में अंतरिम बजट पेश किया। इस बार के बजट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाओं का पिटारा खोला है।
सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की है। जिसमें किसानों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है कि किसानों को उनकी कपास और सोयाबीन की फसल के लिए 5,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस प्रदान किया जाएगा।

किसानों की सहायता के लिए कई उपायों की घोषणा की है, जिसमें कपास और सोयाबीन किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 5,000 रुपये का बोनस दिया जाएगा।
इसके अलावा सरकार ने दूध उत्पादक किसानों के लिए 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य मुख्यमंत्री बलिराजा रियायत योजना के तहत 44 लाख किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान करेगा और इन किसानों के बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार ने इसके साथ ही 43 लाख किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पंप दिए जाएंगे और जंगली जानवरों द्वारा हमला किए जाने पर पीड़ितों के परिवारों को 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार ने जुलाई 2022 से प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नुकसान के लिए 15,245 करोड़ 76 लाख रुपये भी आवंटित किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications