रील के चक्कर में कोल्हापुर में दरिंदगी! 4 नाबालिगों ने रेलयात्री की गर्दन पर रखा चाकू, गिरफ्तार
तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 17 साल के चार लड़कों ने सोशल मीडिया पर 'रील' (Instagram Reels) बनाने और मशहूर होने के चक्कर में एक बेगुनाह युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया और उसे शान से सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया।
यह घटना शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) की शाम तिरुत्तनी रेलवे स्टेशन के पास हुई। पीड़ित की पहचान 34 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। सूरज चेन्नई से तिरुत्तानी जा रही इलेक्ट्रिक ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन के अंदर ही गांजे के नशे में धुत चार नाबालिगों ने सूरज की गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे धमकाने लगे। उन्होंने इस डराने वाली हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

सूनसान जगह ले जाकर किया हमला
जांच में पता चला कि जब सूरज ने उनकी हरकतों का विरोध किया, तो वे उसे जबरन रेलवे क्वार्टर के पास एक सूनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने 'मर्डर' करने की नीयत से सूरज पर हंसिया (Sickle) और अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान भी आरोपी वीडियो बनाते रहे, जिसे बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज को खून से लथपथ हालत में रेस्क्यू किया। उसे गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल तिरुवल्लुर सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नंदगोपाल, संतोष, विक्की और संतोष (नेमिली निवासी) के रूप में हुई है।
BJP ने CM स्टालिन को घेरा
इस घटना के बाद तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने इसे 'खौफनाक' बताते हुए कहा कि जिन बच्चों को स्कूल में होना चाहिए, वे नशे की हालत में हथियार लहरा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके (DMK) राज में कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है और नशे की आसान उपलब्धता युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है।
वहीं, बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे 'जंगलराज' की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता है, बल्कि प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) के प्रति बढ़ती नफरत और नशीले पदार्थों के खुलेआम बिकने का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications