महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र: भगवान के दर्शन कर लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, 4 की मौत दो घायल

Google Oneindia News

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित रत्नागिरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कोल्हापुर महामार्ग के रेडे डोहे परिसर में घटी। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत काफी गंभीर है। मरने वालों में 2 महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। यह सभी माल गांव रोड मिरज स्थित दत्त कॉलोनी के रहने वाले हैं। यह सभी भगवान के दर्शन के लिए गणपति पुले गए थे। भगवान के दर्शन करके वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे की वजह टवेरा कार के टायर के फटने को बताया जा रहा है, जिसके बाद ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार पानी में जा गिरी।

महाराष्ट्र: भगवान के दर्शन कर लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, 4 की मौत दो घायल

यह सड़क दुर्घटना शुक्रवार देर रात 2:00 बजे के करीब हुई। पूरा परिवार कोल्हापुर पन्हाला रोड से टवेरा कार में सफर कर रहा था। इस दौरान अचानक टवेरा कार का टायर फट गया और ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और इस वजह से यह भीषण सड़क दुर्घटना हुआ।

महाराष्ट्र: भगवान के दर्शन कर लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, 4 की मौत दो घायल

मरने वालों में अश्विनी सुनील तावडे उम्र 26, अनीशा सुनील तांदले उम्र 14, धनश्री शशिकांत माने उम्र 7, जाह्नवी सुनील तांदले उम्र 7, इन सभी की मौत हो गई। घायलों दोनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है, दोनों बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें:- हिंदू सभा के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में डरे मुस्लिम परिवार, कहा-1992 जैसी घटना ना होये भी पढ़ें:- हिंदू सभा के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में डरे मुस्लिम परिवार, कहा-1992 जैसी घटना ना हो

Comments
English summary
four people death in a road accident in kolhapur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X