महाराष्ट्र: कार में 89 तलवारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी बोली- ये दंगे की साजिश

मुंबई, 28 अप्रैल: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का विवाद अभी भी जारी है। जिस वजह से खुफिया एजेंसियां वहां पर कई दिनों से धार्मिक विवाद की आशंका जता रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र पुलिस ने एक गाड़ी से 89 तलवारें और एक खंजर जब्त किया है। इस मामले में अभी तक चार लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। पुलिस की टीम अब इन आरोपियों का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

      Maharashtra Police: raj thackeray की रैली से पहले जालना में हथियारों की सप्लाई ? | वनइंडिया हिंदी
      sword

      जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के धुले जिले में पुलिस की टीम ने एक एसयूवी को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ा। जांच करने पर गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में तलवारें बरामद हुईं। मामले में धुले पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल ने कहा कि शिरपुर इलाके में वाहन का पीछा करते हुए उसे पकड़ा गया। ये जगह मुंबई से 300 किलोमीटर दूर है और आरोपी धुले शहर की ओ जा रही थे।

      आरोपियों की पहचान मोहम्मद शरीफ मोहम्मद शफीक (35), शेख इलियास शेख लतीफ (32), सैयद नईम सैयद रहीम (29) और कपिल दाभाडे (35) के रूप में हुई है। सभी आरोपी जालना जिले के रहने वाले हैं। एसपी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सोंगिर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस टीम इस मामले की पूरी जांच कर रही।

      बीजेपी ने उठाए सवाल
      वहीं इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि अभी जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर हथियारों की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने ये दावा किया कि हथियार कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान से लाए गए और धुले में पकड़ गए। आरोपियों का मकसद इसको जलाना भेजना था, लेकिन बीच में उनको पुलिस मिल गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+