महाराष्ट्र: जेल की छत तोड़कर फरार हुए हत्या-रेप के 5 आरोपी, पुलिस की पांच टीमें कर रही तलाश
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कर्जत जेल से पांच कैदी जेल की छत को तोड़कर फरार हो गए। पांचों आरोपी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे। मामले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, फरार हुए कैदियों में ज्ञानेश्वर तूकराम कोल्हे आर्म्स एक्ट का आरोपी, अक्षय रामदास राउत हत्या का आरोपी, मोहन कुंडलिक भोरे हत्या का आरोपी, चंद्रकांत महादेव राउत हत्या का आरोपी, जबकि लक्ष्मण जगताप रेप का आरोपी है। पुलिस का कहना है कि लॉकअप की लकड़ी की छत को तोड़कर कैदी फरार हुए हैं।
बता दें इससे पहले अमृतसर की सेंट्रल जेल से तीन विचाराधीन कैदी जेल तोड़कर भाग गए थे। कैदियों ने करीब 16 फीट ऊंची दीवार को एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर फांदा, जबकि करीब 21 फीट ऊंची बाहर की दीवार को स्टील की एक छड़ और गद्दे के कवर से हुक बनाकर फांदा था।












Click it and Unblock the Notifications