Maharashtra: पुणे के शोरूम में लगी आग कई दुकानों में फैली, विस्फोट के बाद सड़क पर बिखरा मलबा
Maharashtra के पुणे में आग लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि कई दुकानों को नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ, जहां भीषण आग लगने से दो लोग झुलस गए। आनन-फानन में दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना के बाद आसपास की दुकानों और घरों को भी खाली करवा लिया गया था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सतारा रोड पर डीमार्ट के पास घरेलू उपकरण और मोबाइल बेचने वाले शोरूम से धुंआ निकलता देखा गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ देर बाद आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इस आग की वजह से दो मंजिला इमारत में विस्फोट हो गया। जिससे शोरूम की साइड की दीवारें ढह गईं और बगल की इमारतों के शीशे भी टूट गए। इस घटना में दो लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उनका इलाज जारी है।
चश्मदीदों के मुताबिक आग और विस्फोट के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। विस्फोट के बाद दुकानों के शटर और अन्य सामान सड़क पर आकर गिरे। उनको साफ करवाया जा रहा। वहीं इस अग्निकांड की वजह के काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दोपहिया वाहन भी जला
मामले में फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार तड़के 2:22 बजे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को शोरूम में आग की खबर मिली। जिस पर 7 फायर टेंडर और दो पानी के टैंकर तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। आसपास की दुकानों में आग फैलने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
अधिकारी के मुताबिक एक दुकान तो घरेलू उपकरण की थी, जबकि दूसरी मोबाइल फोन की। विस्फोट की वजह से हालात और बिगड़ गए। वहां सड़कों पर 100 फीट तक ईंटें और मलबा बिकरा पड़ा है। इस वजह से एक दोपहिया वाहन में भी आग लग गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications