नवी मुंबई की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 4 गाड़ियां लगी हैं बुझाने में

मुंबई, सितंबर 08। नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई है। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ। मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। कई घंटो की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। वहीं अभी तक इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की खबर भी नहीं है।

Fire broke out at Navi mumbai

तलोजा एमआईडीसी फायर स्टेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तालुका पनवेल के तहत तलोजा एमआईडीसी में न्यू केमिकल जोन में प्लॉट नंबर 103 पर स्थित मोदी केमी फार्मा लिमिटेड में यह हादसा हुआ है। यहां शाम सवा पांच बजे के करीब आग की यह घटना घटी।

एमआईडीसी तलोजा फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग प्रक्रिया चल रही है और इसमें अभी और समय लगेगा। इसके बाद नुकसान की जानकारी मिल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+