नाना पटोले के बयान पर फडणवीस का जवाब- कांग्रेस ने जानबूझकर राम मंदिर के मुद्दे को अटकाया, भटकाया और लटकाया
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर ऐसा बयान दिया जिस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, "यह वो लोग हैं जिन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व और राम सेतु पर सवाल उठाया था।
फडणवीस ने आगे कहा इन्होंने जानबुझकर राम मंदिर के मुद्दे को अटकाया, भटकाया और लटकाया। राम मंदिर का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और उन लोगों को जाता है जिन्होंने 495 साल राम मंदिर के निर्माण का प्रयास किया। कांग्रेस ने कुछ किया भी नहीं किया। उन्होंने पहले भी विरोध किया था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को भी ठुकराया था।













Click it and Unblock the Notifications