एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज- जिसका चेहरा उसके सहयोगी ही पसंद नहीं करते उन्‍हें जनता क्‍या स्‍वीकारेगी

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की जमकर आलोचना की है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा जनता ऐसे व्यक्ति को कैसे स्वीकार कर सकती है जिसका चेहरा सहयोगी दलों को भी नापसंद हो।

शिंदे का ये बयान शरद पवार के बयान के बाद आया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि महा अघाड़ी का सीएम चेहरा कौन होगा ये तय नहीं हुआ है। मैंने चुनाव में सीएम का चेहरे को लेकर कोई सहमति नहीं दी है।

एकनाथ शिंदे ने यवतमाल में एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे पर तंत कसते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उद्धव ठाकरे की क्षमता का मज़ाक उड़ाया।

shide and eknath

शिंदे ने अपनी सरकार के समर्पण के बारे में बात करते हुए कहा चौबीसों घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा "हम 24 घंटे काम कर रहे हैं। मैं सुबह तक काम करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अजित दादा सुबह जल्दी काम शुरू करते हैं और देवेंद्र फडणवीस पूरे दिन काम करते हैं।

एकनाथ शिंदे बोले-फर्जी लोगों को वोट ना दें

शिंदे ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। शिंदे ने जनता से इन "फर्जी लोगों" से उनके योगदान के बारे में सवाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा जब इनकी सरकार महाराष्‍ट्र में थी, तब कुछ नहीं दिया गया।

शिंदे हमारी सरकार ही आर्थिक सहायता कर रही है

एकनाथ शिंदे ने कहा भ्रष्टाचार के बारे में राजीव गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा, "राजीव गांधी ने खुद कहा था कि अगर केंद्र 1 रुपया देता है, तो आम लोगों तक पहुंचते-पहुंचते वह 15 पैसे हो जाता है।" शिंदे ने दावा किया कि उनकी सरकार ही लाभार्थियों के खातों में सीधे धन ट्रांसफर हो ये सुनिनिश्‍चत करती हैं।

किसानों और गरीब परिवारों के लिए सहायता

शिंदे ने कहा कि वह एक गरीब किसान परिवार के बेटे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले व्यक्ति के बजाय ऐसी पृष्ठभूमि से कोई मुख्यमंत्री बनता है तो इससे क्या फर्क पड़ता है।

उन्होंने व्यंग्य किया कि "मैं एक किसान का बेटा हूं...गरीब परिवार से हूं, इसलिए आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है?" उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लोगों के लिए अथक काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आगे भी जारी रहेगी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी योजनाएं स्थायी रहेंगी और विरोधियों की आलोचना की कि वे अदालत में उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, "हमारी बहनों के लिए पैसे क्यों रोके गए? क्या आपकी छाती धड़कती है? क्या आप गरीबों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ खड़े होंगे?"

शिंदे ने अपनी सरकार की पहलों के कारण लोगों के चेहरों पर खुशी देखकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "आज बहनों के चेहरों पर खुशी देखकर और भी खुशी होती है।" उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से भी ज्यादा खुशी महसूस हो रही है।

उन्होंने अपनी सरकार पर आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की और निरंतर समर्थन तथा लाभार्थियों के खातों में सीधे 1500 रुपए प्रति माह जैसे प्रत्यक्ष लाभ का वादा किया। शिंदे ने गर्व से कहा, "हमने लाभार्थियों के खाते में सीधे पूरी राशि का भुगतान किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+