'हम व्यंग्य को समझते हैं लेकिन', कुणाल कामरा की 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे ने दी पहली प्रतिक्रिया
Kunal Kamra row: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करके स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा बुरी तरह से फंस चुके हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा उन पर निशाना साधे गए मजाक बनाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
बता दें कुणाल कामरा ने फ़िल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने पर हास्यपूर्ण अंदाज़ में शिंदे को 'गद्दार' कहा था। जिसके बाद जमकर बवाल मचा हुआ है, शिंदे की शिवसेना मांग कर रही है हालांकि कामरा ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा वो किसी की कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है।

वहीं अब एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया आई है, शिंदे ने कहा कि "हम व्यंग्य समझते है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए।" एकनाथ शिंदे ने इसके साथ ही कहा कि कुणाल कामरा की टिप्पणी का विरोध करने के लिए मुंबई के स्टूडियो में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जो तोड़फोड़ की उसका वो समर्थन नहीं करते हैं लेकिन ये क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है।
"किसी के खिलाफ बोलने के लिए सुपारी लेने जैसा है"
एकनाथ शिंदे ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि "कुणाल कामरा ने केवल मेरे बारे में ही नहीं बल्कि अन्य कई बड़े नेताओं के बारे में अपशब्द और व्यंगात्मक टिप्पणी की है। इसके साथ ही शिंदे ने कहा "अभिव्यक्ति की स्वंत्रतता है, हम व्यंगय को समझते हैं लेकिन इसकी सीमा होनी चाहिए। उन्होंने कहा ये सब किसी के खिलाफ बोलने के लिए सुपारी लेने जैसा है।"
"कई बड़े नेताओं के बारे में कामरा ने अपशब्द कहे हैं"
सीएम शिंदे ने कहा किसी भी चीज का अर्थ बदल कर किसी को गलत कहना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कामरा ने प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में गलत बातें बोली हैं और गृह मंत्री अमित के खिलाफ अपमानजनक टिप्प्णी की है।
"कुणाल कामरा को बैन कर दिया है"
उन्होंने कहा कि कामरा ने कई उद्योगपतियों और मीडिया घरानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इसके परिणामस्वरूप कई एयरलाइनों ने कामरा पर प्रतिबंध लगा दिया था। कई एयरलाइंस ने भी उसे (कुणाल कामरा) बैन कर दिया है।"
"कामरा किसी के लिए काम कर रहे हैं"
शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया और कहा कामरा की आलोचना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का एक अलग मामला नहीं है, बल्कि एक लक्षित हमला है, जिससे पता चलता है कि कामरा "किसी के लिए काम कर रहे थे"।
"मैं अपने काम से आरोपों का जवाब देता हूं"
एकनाथ शिंदे बोले- "देखिए मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूं, मैंने तो कुछ कहा भी नहीं ना ही किसी एक्शन पर रिएक्शन दिया। मुझ पर कई आरोप लगे, पिछले ही किसी एक्शन पर रिएक्शन दिया. मुझ पर भी कई आरोप लगे हैं, पिछले दो ढाई सालों से आरोप लग रहे हैं।"
मुझ पर आरोप लगाने वालों को जनता ने घर बैठा दिया लेकिन...
एकनाथ शिंदे ने कहामैं आरोपों का जवाब अपने काम से देता हूं। महाराष्ट्र की जनता ने उन लाेगों को घर पर बैठा दिया जिन्होने मुझ पर आरोप लगाया थे लेकिन वे अब भी नहीं सुधर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications