Maharashtra CM Post: 'लौटकर वापस आऊंगा', शिंदे की पीसी के बाद वायरल हुआ फडणवीस का पुराना Tweet
Maharashtra CM Post: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी हो सकती है क्योंकि बुधवार को ठाणे में एकनाथ शिंदे ने पीसी करके कहा कि 'वो बीजेपी के हर फैसले को दिल से स्वीकार करेंगे और उनकी ओर से कोई रोड़ा नहीं लगाया जाएगा।'
जिसके बाद फणनवीस का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने साल 2019 में लिखा था कि "मैं समुंदर हूं, वापस आऊंगा..."

2019 में भाजपा ने शुरुआत में बहुमत हासिल कर लिया था, लेकिन चुनौतियों का सामना करते हुए वे तुरंत सरकार नहीं बना पाए। इसके बजाय, उद्धव ठाकरे ने अन्य गुटों के समर्थन से मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।
वायरल वीडियो उस समय का है जब भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। उन्होंने बहुमत हासिल किया, जिससे फडणवीस को सीएम के रूप में एक और कार्यकाल मिला। हालांकि, बाद में शिवसेना ने सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
इस राजनीतिक बदलाव के कारण फडणवीस ने विधानसभा में अपना यादगार भाषण दिया था। पुराना भाषण वायरल होने पर लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वक्त फणनवीस ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications