अब नवाब मलिक के निशाने पर आई ED, बोले-सुना है, मेरे घर आज कल मे सरकारी मेहमान आने वाले हैं
मुंबई, 11 दिसंबर: ड्रग्स केस में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर अब जांच एजेंसी ईडी आ गई है। नवाब मलिक ने इशारों में बताया कि, जल्द ही उनके घर पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हो सकती है। मलिक ने ट्वीट कर लिखा कि, साथियों, सुना है, मेरे घर आज कल मे सरकारी मेहमान आने वाले हैं, हम उनका स्वागत करते है।
Recommended Video

शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी, 'सुना है मेरे घर में आज या कल सरकारी मेहमान आने वाले हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।' मलिक ने आगे लिखा कि हमें उनसे डरना नहीं है, बल्कि लड़ना है। गांधी गोरों से लड़े थे और हमें चोरों से लड़ना है। वहीं मीडिया से बात करते हुए मलिक ने कहा कि, ईडी अधिकारी मीडिया से कह रहे हैं कि वे मेरे घर पर छापा मारेंगे। आज किरीट सोमैया ने कहा कि वक्फ बोर्ड भूमि मामले में ईडी मेरे घर का दौरा करेगा...इस गुपचुप कैंपेन के बजाय, वे सीधे मुझे पेश होने के लिए कह सकते हैं, मैं पेश होउंगा।
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आगे कहा कि, ईडी महाराष्ट्र सरकार की छवि खराब करना बंद करे। किरीट सोमैया ने वक्फ बोर्ड जमीन मामले में मुझ पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। झूठ-मूठ मीडिया में यह खबर फैलाई गई कि वक्फ बोर्ड घोटाले से संबंधित ईडी ने सात ठिकानों पर छापेमारियां की हैं। यह पूरी तरह से झूठ है। ईडी सबूत दे कि उसने एक भी जगह ऐसी कोई छापेमारी की है।
उन्होंने आगे कहा कि, रही बात किरीट सोमैया कि तो उनके रूप में ईडी को एक प्रवक्ता मिल गया है। मैंने तो नहीं हड़पी, लेकिन आने वाले दिनों में दो बीजेपी के नेता वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने के आरोप में अरेस्ट होने वाले हैं। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस पर पलटवार करते हुए कहा,'एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पी है। यह घोटाला अब बाहर आने वाला है, इस डर से अब वे हाथ-पैर मार रहे हैं। उनके घर सरकारी मेहमान जरूर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications