राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का कटाक्ष, कहा- कांग्रेस ही उनकी गंभीरता से नहीं लेती, तो मैं क्यू लूं?

Maharashtra News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महारष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राहुल गांधी को जब उनकी पार्टी के लोग ही गंभीरता से नहीं लेते, तो मैं क्यू लूं? फडणवीस का यह बयान राहुल गांधी के उस बयान के पश्चात आया है, जब राहुल ने कहा था कि 'पीएम का मतलब पनौती मोदी' है।

Devendra Fadnaviss sarcasm on Rahul Gandhi

ज्ञात हो कि राजस्थान विधानसभा में चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत की हार का जिक्र किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी लोगों का ध्यान भटकाते हैं, जबकि उद्योगपति अडानी उनकी जेब काटते हैं। राहुल ने कहा, 'मोदी टीवी पर आते हैं और 'हिंदू-मुस्लिम' कहते हैं, कभी-कभी क्रिकेट मैच देखने चले जाते हैं। वह अलग बात है कि हरवा दिया, पनौती। पीएम मतलब पनौती मोदी।

राहुल गांधी के इस बयान के भाजप के नेता राहुल गांधी पर टूट पड़े हैं। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से वहीं लोग डरते हैं, गलत काम करते हैं। जो अनाचारी हैं, वह भयभीत हैं। उन लोगों को शायद ऐसा लग सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आम आदमी के दिलों में राज करते हैं। आम आदमी के ल‍िए प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के मसीहा और रक्षक है, वह देश को आगे ले जाने वाले प्रधानमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+