Lok Sabha Elections: राहुल गांधी के 150 वाले बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार- इस पर केवल हंसा जा सकता है

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विपक्षी दलों पर लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। राहुल गांधी के बयान भाजपा लोकसभा चुनाव में केवल 150 सीटें जीतेगी इस पर फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि हंसने के अलावा टिप्पणी करने के लिए और कुछ नहीं है।

devendra

फडणवीस ने कहा "मैं इस बयान पर केवल हंस सकता हूं; इस पर टिप्पणी करने के लिए और कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस का जमीनी स्तर पर कोई संबंध होता, तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती जितनी अब है।"

बता दें महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री कांग्रेस नेता के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल इंडिया के पक्ष में मजबूत लहर है और भाजपा 150 सीटों तक सीमित रहेगी।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

बता दें समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संययुक्‍त प्रेस कान्‍फ्रेंस की थी जिसमें राहुल गांधी ने कहा था मैं सीटों के बारे में भविष्यवाणी नहीं करता। 15-20 दिन पहले, मैं सोच रहा था कि भाजपा लगभग 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें मिलेंगी। हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि हम सुधार कर रहे हैं। हमारे पास एक उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूत गठबंधन है और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

फडणवीस ने इन सीटों पर जीत का किया दावा

राहुल गांधी के इसी बयान पर डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने कटाक्ष किया है। उन्‍होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच की लड़ाई करार दिया और कहा मुझे विश्वास है कि हम बारामती, सतारा और सांगली लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेंगे।

यह लड़ाई देश के लिए है

महाराष्‍ट्र के दिग्गज नेता फडणवीस ने कहा यह लड़ाई देश के लिए है। यह लड़ाई पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच है, इसलिए लोग पीएम मोदी के साथ रहेंगे। वे पीएम का समर्थन करेंगे ताकि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बन सकें। देश को विश्वास है।

उन्‍होंने कहा पीएम मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि संविधान गीता, बाइबिल या कुरान से अधिक महत्वपूर्ण है, यह संविधान के कारण है कि आज हमारे पास देश का पीएम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+