मराठा आर‍क्षण आंदोलन के बीच देवेंद्र फडणवीस का पलटवार - उद्धव ने अपने समय में क्‍या किया?

Maratha reservation movement: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है, जिसने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

मनोज जरांगे के नेतृत्व में मुंबई के आज़ाद मैदान में मराठा आरक्षण आंदोलन जारी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे अपने कार्यकाल में मराठा समाज के लिए किए गए एक भी काम को दिखा दें। उन्होंने सवाल किया, "उद्धव ठाकरे ने अपने समय में क्या किया?"

Maratha reservation movement

ANI न्‍यूज एजेंसी से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "उद्धव ठाकरे को यह बताना चाहिए कि क्या उन्होंने सत्ता में रहते हुए मराठा समुदाय के लिए एक भी काम किया है।" उन्होंने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार पर परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियां मनोज जरांगे के कंधे पर बंदूक रखकर अपना स्वार्थ साध रही हैं।

जवाब में उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा, "मराठाओं के कंधे पर बंदूक रखकर कौन गोली चला रहा है, यह खुद मुख्यमंत्री ढूंढ कर निकालें।" ठाकरे ने आगे कहा कि चुनाव से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने मुंबई को मराठी जनता की राजधानी बताते हुए सरकार से बातचीत करने की अपील की, छल-कपट न करने की सलाह दी। इस बीच, मनोज जरांगे पाटिल ने शुक्रवार (29 अगस्त) से शुरू हुए अपने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है।

मुंबई पुलिस ने शुरू में शनिवार तक आंदोलन की अनुमति दी थी, लेकिन जरांगे ने इसे और बढ़ाने की इजाज़त मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे आरक्षण मिलने तक मुंबई से नहीं हटेंगे, भले ही उन्हें गोली खानी पड़े। महाराष्ट्र के कोने-कोने से आंदोलनकारी मुंबई पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+