'मैं स्‍वभाव से बहुत भावुक हूं, लेकिन', महाराष्‍ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने पर्सनल लाइफ से जुड़े खोले कई राज़

Devendra Fadnavis Lifestyle: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक सफल राजनेता और सफल रणनीतिकार होने के साथ-साथ लोगों को प्रभावित करने में माहिर माने जाते हैं। फडणवीस की कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता आमतौर पर सराही जाती रही है।

आरएसएस कार्यकर्ता के तौर पर हिंदुत्‍व और मराठा का झंड़ा बुलंद करते हुए महाराष्‍ट्र की सीएम की कुर्सी पर काबिज होने वाले देवेंद्र फडणवीस ने हालिया इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल लाइफ और डेली रूटीन से जुड़े कई राज खोले हैं, जिससे कम ही लोग वाकिफ हैं।

Devendra Fadnavis Lifestyle

महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एबीपी के कार्यक्रम में इंटरव्‍यू ने बताया कि कैसे सीएम होने के बावजूद अपनी पर्सनल लाइफ और अपने शौख के लिए टाइम निकाल लेते हैं।

"मैं स्‍वभाव से बहुत भावुक हूं, लेकिन..."

सीएम फडणवीस ने कहा, "अगर मेरे व्‍यक्तित्‍व को समझेंगे तो मैं स्‍वभाव से बहुत भावुक हूं, लेकिन मेरे इमोशंस आपको कभी दिखाई नहीं देंगे। मुझे भी वो चीजें पसंद है जो आम लोगों को पसंद आती है।" उन्‍होंने स्‍वीकारा कि उनका जीवन अनुशासित है लेकिन बहुत अधिक नहीं। उन्‍होंने कहा उनके जीवन में एक्सट्रीमिज्म कहीं नहीं दिखाई देगा हमेशा बैलेंस नजर आएगा। मैं कुछ भी चीज एक्‍सट्रीम लेवल पर नहीं करता"! फडणवीस ने बताया कि जीवन के अनुभवों से उनके व्‍यक्तित्‍व को आकार मिला।

लॉग ड्राइव, दोस्‍तों के साथ समय बिताना है पंसद

सीएम फडणवीस ने बताया कि उन्‍हें गाना सुनना, दोस्‍तों के साथ समय बिताना पसंद है और खाने के शौकीन हैं। उन्‍होंने बताया मुझे कॉलेज के दिनों से ड्राइविंग का शौक है। मैं देर रात कई बार बिना सुरक्षा के कभी दोस्‍तों तो कभी परिवार के साथ लॉग ड्राइव पर निकल जाता हूं। 2-3 घंटे गाड़ी ड्राइव करके सुकून मिलता है। मैंने पूरा भारत खुद गाड़ी ड्राइव करते ही देखा है।

सीएम फडणवीस ने कहा मैं घूमने का शौकीन हूं, मैं बहुत ज़्यादा यात्रा करता हूं। हालांकि सफर के दौरान भी मैं अपने आधिकारिक कार्यों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करता। मेरा शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है।"

केवल 5 से 6 घंटे सोते हैं सीएम फडणवीस

फडणवीस ने बताया कि वो द देर रात 3 बजे सोते हैं और सुबह 8 बजे उठते हैं, न कि 6 बजे। सीएम बोले इस पर मुझे कोई गर्व नहीं, लेकिन यह उनकी आदत है। उठने के बाद वे नित्यकर्मों के लिए डेढ़ घंटा लेते हैं और फिर पूरी तरह तैयार होकर लोगों से मिलते हैं।

पूजा-पाठ से होती है दिन की शुरूआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले वो सुबह सबसे पहले कॉफी पीते थे लेकिन अब वे दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं, क्योंकि वे दिनभर में चार कप ब्लैक कॉफी पी लेते हैं। उन्‍होंने बताया उनके पिता बहुत धार्मिक थे इसलिए बचपन से उन्‍हें वो ही संस्‍कार मिले हैं, इसलिए स्‍नान करने के बाद सुबह पूजा-पाठ के बाद ही उनका दिन शुरू होता है।

फडणवीस कभी ऑफ डे नहीं लेते

सीएम फडणवीस ने बताया कि वो कभी ऑफ डे नहीं लेते, हफ्ते में सातों दिन शनिवार, रविवार भी काम करते हैं। कोई भी फाइल या ऑफिसियल काम पेंडिंग नहीं रखते हैं। उन्‍होंने बताया दिन में लगभग 50 फाइल सामने आती है। जिसमें सरकारी नीतियों से जड़ी फाइलों को समय अधिक देना पड़ता है लेकिन बाकी उसी दिन निपटाने का प्रयास करते हैं।

देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक सफर

सीएम फडणीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस है। इनका जन्‍म 22 जुलाई 1970, नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ।

  • विद्यार्थी राजनीति से शुरुआत की - ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्य बने।
  • 1992 में मात्र 22 वर्ष की उम्र में नागपुर नगर निगम के पार्षद चुने गए।
  • 1999 में पहली बार नागपुर पश्चिम से महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपाा से सदस्य बने।
  • नागपुर से लगातार विधायक बनते आए हैं।

44 वर्ष की उम्र में बने सबसे युवा मुख्‍यमंत्री

2014 में बीजेपी के नेतृत्व में शिवसेना के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र में सरकार बनी, और फडणवीस राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री 44 वर्ष की उम्र में बने। 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे।

2019 के चुनाव और राजनीतिक घटनाक्रम

2019 में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला। शिवसेना से गठबंधन टूट गया।

फडणवीस ने अजित पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस) के साथ मिलकर अल्पकालिक सरकार बनाई, जो सिर्फ 80 घंटे चली।

इसके बाद उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

सीएम के बाद बने डिप्‍टी सीएम

जून 2022 में शिवसेना में फूट के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार बनी, और फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने।जुलाई 2023 में अजित पवार भी सरकार में शामिल हुए, और फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने रहे।

डिप्‍टी सीएम से सीएम बने देवेंद्र फडणवीस

इसके बाद 2024 में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले महायुति गठबंधन की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी और देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्‍ट्र के सीएम बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+