देवेंद्र फडणवीस ने INDIA गठबंधन पर कसा तंज- राहुल गांधी की ट्रेन में हर सहयोगी खुद को इंजन मानता है
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं। महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवारों के क्षेत्रों में जाकर रैलियां और जलसभाएं करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला कर रहे हैं।

वहीं मंगलवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन को ट्रेन बताते हुए कटाक्ष किया है। फडणवीस ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ट्रेन में हर सहयोगी खुद को इंजन मानता है।
डिप्टी सीएम ने देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'विकास का शक्तिशाली इंजन' बताया। जिसका अनुसरण शिवसेना, राकांपा, आरपीआई (अठावले) और अन्य क्षेत्रीय दलों सहित सहयोगियों द्वारा किया गया।
भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में पहुंचे थे फडणवीस
बता दें सतपुते सोलापुर और निंबालकर माधा लोकसभा क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल किया है। फडणवीस ने भाजपा उम्मीदवार राम सतपुते और रंजीत नाइक-निंबालकर के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा महायुति की ट्रेन में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के लिए सीटें हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी हमारे विकास के इंजन
फडणवीस ने कहा "पीएम नरेंद्र मोदी हमारे विकास के इंजन हैं। मोदीजी एक शक्तिशाली इंजन हैं, जिनके पीछे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की राकांपा, रामदास अठावले की आरपीआई और अन्य क्षेत्रीय दल शामिल हैं। हर जाति और धर्म के प्रत्येक व्यक्ति के पास है महायुति की ट्रेन में एक सीट है।"
महायुति गठबंधन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 'महायुति' महागठबंधन में सत्तारूढ़ भाजपा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं।
राहुल की ट्रेन का हर सहयोगी खुद को इंजन समझता है
इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा दूसरी तरफ, राहुल गांधी की ट्रेन है, जिसमें एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना (UTB) प्रमुख उद्धव ठाकरे, टीएमसी की ममता बनर्जी और डीएमके एम के स्टालिन हैं ये सभी सोचते हैं कि वे इंडिया गठबंधन का इंजन हैं।












Click it and Unblock the Notifications