देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ क्षेत्र के विकास पर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए विदर्भ क्षेत्र के विकास पर जोर देने की बात कही। उन्होंने यहां पर चल रहे कई अहम प्रोजेक्ट की जानकारी दी, जिसमे वैनगंगा-नालगंगा रिवर लिंक प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसका लक्ष्य सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाना है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वेनगंगा-नालगंगा प्रोजेक्ट 6 जिलों के 371000 हेक्टेअयर की जमीन को कृषि सिंचाई क्षेत्र के तौर पर जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट से इस क्षेत्र का कृषि विकास होगा और यहां के किसानों का समस्याओं का समाधान होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अगले साल निकाला जा सकता है, जोकि इसे लागू करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

Devendra Fadnavis

फडणवीस ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में कई और अहम प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिसमे 1710 करोड़ रुपए का जिगांव प्रोजेक्ट शामिल है, जिसे कैबिनेट की सहमति मिल गई है। इसका पहला चरण जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। इस चरम में 45000 हेक्टेयर जमीन बुल्धाना जिले की सिंचाई के तहत आ जाएगी। साथ ही गोसीखुर्द प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसके 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

विदर्भ क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को लेकर फडणवीस ने कहा कि जबसे यहां मौजूदा सरकार आई है, 26 अहम प्रोजेक्ट के समझौतों पर साइन हो चुके हैं। जिसमे कुल 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आएगा। इन प्रोजेक्ट से इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, आर्थिक विकास होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़चिरौली लॉयड स्टील प्रोजेक्ट में 21000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आएगा। इसका पहला चरण कोंसेली स्टील प्रोजेक्ट आएगा जोकि जल्द ही पूरा होने वाला है और इसका उद्घाटन किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह देश का अगला स्टील सिटी बनेगा और सबकुछ सही रहा तो 50 हजार करोड़ रुपए तक का राजस्व इससे इकट्ठा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+