Devendra Fadnavis Education: आखिर कितना पढ़े-लिखे हैं देवेंद्र फडणवीस, महज 22 की उम्र में बन गए थे मेयर
Devendra Fadnavis Education: देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रहे हैं। जिस तरह से देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त वापसी कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई, उसके बाद फडणवीस प्रदेश के शीर्ष नेता के तौर पर उभरे हैं। देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक सूझबूझ को ना सिर्फ भाजपा के भीतर बल्कि दूसरे दल के नेता भी स्वीकार करते है।
देवेंद्र फडणवीस का जन्म मराठी-ब्राह्मण परिवार में 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ। उनकी राजनीतिक यात्रा नागपुर नगर निगम से शुरू हुई, जहां वे सबसे कम उम्र के महापौर बने।

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में उनकी गहरी पैठ और कुशल नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में उभारा। देवेंद्र फड़णवीस के पिता गंगाधर महाराष्ट्र की राजनीति में जाना-माना चेहरा थे। वह प्रदेश के विधायक रह चुके हैं।
फड़णवीस की एजूकेशन
देवेंद्र फडणवीस की शिक्षा की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई सरस्वती विद्यालय से हुई, इसके बाद वह नागपुर के धर्मपीठ जूनियर कॉलेज में गए। बाद में उन्होंने नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद फड़णवीस ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और डीएसई-जर्मन फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का डिप्लोमा हासिल किया।
22 की उम्र में मेयर
फडणवीस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और 22 साल की उम्र में नागपुर के सबसे कम उम्र के मेयर बनकरर इतिहास रच दिया। लेकिन फड़णवीस यहीं नहीं रुके, उनकी योग्यताओं ने उन्हें महाराष्ट्र में भाजपा के अध्यक्ष पद तक पहुंचाया और 2014 में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। बतौर सीएम उन्होंने बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी।
काबिलियत का मनवाया लोहा
वर्ष 2022 में उन्होंने उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाकर अपनी राजनीतिक विरासत को और मजबूत किया। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे उठापटक के दौर को भी इस दौरान फड़णवीस ने अपनी काबिलियत और अनुभव से हैंडल किया, जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व में उनकी पैठ और गहरी हुई।
कितनी संपत्ति के मालिक
देवेंद्र फड़णवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस की कुल संपत्ति लगभग 5.2 करोड़ रुपये है, लेकिन इसके बावजूद वह साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। अमृता फडणवीस एक बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, अपने पति के साथ मिलकर लोक कल्याण के कार्य करती हैं। देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति की बात करें तो नागपुर में 3.95 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय संपत्तियां हैं। 2023-24 में उनकी वार्षिक आय 38.7 लाख रुपये रही है।












Click it and Unblock the Notifications