डिप्टी सीएम फडणवीस ने कांग्रेस नेता रहे पूर्व सीएम वसंतराव नाइक को भारत रत्न देने की मांग की
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
डिप्टी सीएम ने देंवेद्र फडणवीस ने नाइक की 111वीं जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने की मंशा व्यक्त उठाई। अब डिप्टी सीएम फडणनवीस नाइक को भारत रत्न की मांग करते हुए पत्र लिखने की बात की है।

कांंग्रेस नेता रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे नाइक की जयंती को राज्य में 'कृषि दिवस' के रूप में मनाया जाता है। डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा पूर्व सीएम नाइक की जयंती पर उनको भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई है। हम उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केंद्र के समक्ष मामला उठाएंगे।"
बता दें नाइक 1963 से 1975 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की मांग सबसे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य विधानसभा में उठाई थी।
नाइक की जयंती कृषि दिवस के रूप क्यों मनाई जाती है?
कांग्रेस नेता वसंतराव नाइक ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रशासन ने कृषि विकास और ग्रामीण उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया, यही वजह है कि उनकी जयंती को 'कृषि दिवस' के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications