MVA सरकार को डिप्टी सीएम देवेंद्र ने दिखाया आइना, NCP नेता के बयान को बताया 'राम भक्तों का अपमान'

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उस सरकार ने विकास कार्यों को लाल झंड़ी दिखा रखी थी।

devendra fadanvis

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार ने विकास कार्यों को बाधित करने का काम किया था। वहीं, वर्तमान सरकार विभिन्न परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने अजित पवार के सीएम बनने को लेकर भी बड़ी बात कही है।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के भयंदर इलाके में विभिन्न परियोजनाओं का पूजन और शिलान्यास करने पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारो से बात के दौरान बताया कि पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने विकास कार्यों को लाल झंडी दिखा रखी थी।

वहीं, वर्तमान सरकार ने भायंदर में बनने वाला महावीर भवन जैन मुनियों और अन्य लोगों के लिए शिविर लगाने की जरूरतों की पूर्ति करेगी। साख ही ठाणे जिले के उत्तान शहर तक मेट्रो लाइन को बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार भायंदर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें देगी। इसके साथ ही शहर में बनने वाले कैंसर अस्पताल में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इसके साथ ही रामनवमी हिंसा पर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयान भगवान राम के भक्तों का अपमान है। उन्हें दंगों से क्या मतलब है। क्या उन्होंने तय कर लिया है कि दंगे होंगे? ऐसी स्थिति में बयान करते समय संवेदनशील होना चाहिए।

वहीं, एनसीपी नेता अजित पवार के सीएम बनने को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैने अजित पवार का इंटरव्यू नहीं देखा है। इसमें कोई बुराई नहीं है कि कोई सीएम बनना चाहता है, कई लोग ये चाहते हैं लेकिन हर कोई सीएम नहीं बन सकता । हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+