बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में रहेगी लेकिन... डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगामी चुनावों को लेकर बोली ये बात

महाराष्‍ट्र में भाजपा महायुति गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। अभी जब लोकसभा चुनाव के तीन चरण के मतदान अभी बाकी हैं इसी बीच महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दे डाला है।

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद महाराष्‍ट्र में महायुति गठबंधन जिसमें भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है उनके बीच कुछ सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चली और पहले चरण के मतदान तक असमंनजस बना हुआ था।

Devendra Fadnavis

वहीं महाराष्‍ट्र भाजपा के दिग्गज नेता और डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने आगामी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कई खुलासे करते हुए स्थिति अभी से स्‍पष्‍ठ कर दी है कि महायुति में शामिल अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर वो कैसे चुनाव लड़ेगे।

फडवीस ने कहा महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। इसके पीछे उन्‍होंने तथ्‍य दिया कि विधानसभा में 115 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए अपने महायुति गठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टियों की तुलना में भाजपा अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बाध्‍य है।

फडणवीस ने कहा बड़े भाई की भूमिका का मतलब यह नहीं है कि बीजेपी सीएम पद पर दावा कर रही है। सीएम पर निर्णय दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा गठबंधन सहयोगी नेताओं शिंदे और अजीत पवार के साथ पर्याप्त परामर्श के बाद तय किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+