मराठी भाषा गौरव दिवस पर पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुनाई स्वरचित कविता
महाराष्ट्र के उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर लोगों को दिल जीत लिया। मराठी गौरव दिवस के अवसर पर 'कुसुमाग्रज का साहित्य जागर' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने स्वरचित कविता चलो गर्व से कहते हैं..हां मैं मराठी हूं , हां मैं मराठी हूं सुनाकर खूब तालियां बटोरी।

डिप्टी सीएम ने जो कविता पढ़ी उसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की और बताया कि मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर विधान परिषद उपाध्यक्ष डॉ. नीलमताई गोऱ्हे ने मुझसे अपेक्षा की कि सभी स्वरचित कविता प्रस्तुत करें। मैंने उस समय मंच ये स पंक्तियां प्रस्तुत की थीं। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी ये पूरी कविता अपने फेसबुक वॉल पर शेयर भी है।
माँ मराठी को समर्पित...
आपकी और हमारी माँ मराठी
इस माँ की महिमा के लिए
साहित्य का घागर भर दो
जहाँ भाव का सागर है
कुसुमाग्रज का ये साहित्य जाग रहा है
शब्दों की कद्र होती है चाहे वो दस्तूर ही क्यों न हो।
मराठी को समर्पित मेरी लाइनें
रेशम की गाँठ सा रिश्ता हमारा
चलो गर्व से कहते हैं...
हाँ मैं मराठी हूँ, हाँ मैं मराठी हूँ...'












Click it and Unblock the Notifications