'मैं तेरे ऊपर एक्‍शन लूंगा', IPS अंजना कृष्‍णा को फोन पर धमकाने वाले अजित पवार ने अब दी सफाई

Ajit pawar rebukes IPS Anjana Krishna: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के बीच फोन पर हुई गरमागरम बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी और डिप्‍टी सीएम विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं। लेडी आईपीएस अधिकारी की फोन पर बुरी तरह फटकार लगाते हुए धमकाने के बाद अब अजित पवार ने अपनी सफाई पेश की है।

दरअसल, ये मामला सोलापुर में अवैध मुरम उत्खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को रोकने के प्रयास से जुड़ा है। आईपीएस अंजना कृष्‍णा जब ये कार्रवाई करने पहुंची तो एनसीपी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन मिला दिया और डिप्‍टी सीएम ने फोन पर कार्रवाई रोकने का आदेश दिया, जिस पर आईपीएस अधिकारी और डिप्‍टी सीएम के बीच गरमागरम बहस हुई और अधिकारी ने उन्‍हें पहचानने से इनकार कर दिया, इस पर अजित पवार ने गुस्‍से में आकर आईपीएस अंजना को धमकी तक दे डाली। जिसका वीडियो वायरल हुआ तो अब डिप्‍टी सीएम ने अजित पवार ने सफाई दी है।

ips officer ajit pawar

डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने दी ये सफाई

अजित पवार ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा, "सोलापुर में पुलिस अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत से संबंधित कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनका मुझे संज्ञान है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि स्थिति शांत बनी रहे और आगे न बढ़े।"

अजित बोले- महिला अधिकारियों के प्रति अत्यधिक सम्मान है जो...

अजित पवार ने आगे कहा, "मुझे हमारी पुलिस बल और उसके अधिकारियों, विशेष रूप से उन महिला अधिकारियों के प्रति अत्यधिक सम्मान है जो साहस और उत्कृष्टता के साथ सेवा करती हैं। मेरे लिए कानून का शासन सर्वोपरि है। मैं पारदर्शी शासन के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हूं और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि रेत खनन समेत हर अवैध गतिविधि का कानून के अनुसार सख्ती से निपटारा किया जाए।

फोन पर अ‍जित पवार से क्‍यों हुई आईपीएस की बहस

वायरल वीडियो में अजित पवार सोलापुर के करमाला की उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी अंजना कृष्णा से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में, आईपीएस अंजना कृष्‍णा अजित पवार की आवाज नहीं पहचान पातीं। इसके बाद, पवार एक एनसीपी कार्यकर्ता के फोन से उन्हें कॉल करते हैं और उनसे कड़े शब्दों में मुरम मिट्टी के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए कहते हैं। मुरम का उपयोग सड़क निर्माण और भराव सामग्री के रूप में व्यापक रूप से होता है।

सुनो, मैं डिप्टी चीफ मिनिस्टर बोल रहा हूं..

केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली कृष्णा वीडियो में कहती सुनी जा सकती हैं कि वह यह नहीं समझ पाईं कि उनसे उपमुख्यमंत्री बात कर रहे थे। इसके बाद पवार पूछते हैं मेरा चेहरा देखोगी तब तो पहचान जाओगी । 31 अगस्त के इस वीडियो में अजित पवार अधिकारी से कहते हैं, "सुनो, मैं डिप्टी चीफ मिनिस्टर बोल रहा हूं और आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ।"

मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा...

इसके बाद अजित पवार गुस्‍से से कहते हैं, "एक मिनट मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा।" अधिकारी के नहीं पहचानने पर वह कहते हैं, "तुझे मुझे देखना है न, तेरा नंबर दे दो या व्हाट्सएप कॉल करो। मेरा चेहरा तो आपको समझ आएगा न।"

संजय राउत का तंज- आपका अनुशासन कहां है?

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने अजित पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वह इतने अनुशासित हैं, है ना? आपका अनुशासन कहां है? वह उन्हें (आईपीएस अधिकारी को) अपनी पार्टी (एनसीपी) के चोरों को संरक्षण देने के लिए डांट रहे हैं।"

राउत ने आगे कहा, "मुरम मिट्टी का अवैध उत्खनन सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रहा है। जैसा कि यह सार्वजनिक हो गया है, अजित पवार को सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। पहले भी, कई (नेताओं) को ऐसी घटनाओं के कारण नैतिक आधार पर इस्तीफा देना पड़ा।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+