Mumbai: रेलवे स्टेशन से भजन गायक गिरफ्तार, कॉलेज छात्रा से कर रहा था छेड़छाड़

Bhojpuri Singer Arrested: बोरीवली जीआरपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अनिल कदम ने कहा कि वे आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Bhojpuri Singer Arrested

Bhojpuri Singer Arrested: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 मार्च को एक कॉलेज छात्रा को छेड़ने के आरोप में एक भोजपुरी भजन गायक को गिरफ्तार किया गया। यह घटना बोरीवली रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। आरोपी सिंगर कई भोजपुरी एल्बम में गा चुका है। आरोपी भोजपुरी गायक दीपक पुजारी (Deepak Pujari) को राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा पालघर जिले के विरार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अश्लील भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) भी गाता था।

परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी भोजपुरी भजन गायक(Bhojpuri Singer) ने पीड़िता का पता पूछा और जब वह परीक्षा देने जा रही थी तो उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी लोकल ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। इसके बाद छात्र ने बोरीवली रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर आरोपी को विरार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+