Cyber Crime: CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को किया कॉल, ऐसे ट्रांसफर करवा लिए 1.25 करोड़ रुपये
Cyber Crime: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के बांद्रा पश्चिम की रहने वाली 60 वर्षीय रिटायर्ड कंस्लटेंट एक बड़े साइबर क्राइम का शिकार हुई, जिसके चलते उसे 1.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
पीड़िता को किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को सीबीआई से होने का दावा करते हुए उन पर गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। उसे बताया गया कि उसके केवाईसी डिटेल का दुरुपयोग बैंकॉक में एक पार्सल भेजने के लिए किया गया है, जिसमें कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, चाइल्ड ट्रैफकिंग और ड्रग तस्करी से जुड़े अवैध सामान और दस्तावेज थे।

धोखाधड़ी की शुरुआत 14 अक्टूबर, 2024 को हुई, जब पीड़ित से रितु शर्मा नाम की एक महिला ने संपर्क किया। शर्मा ने दावा किया कि वह दिल्ली में डीएचएल कूरियर की प्रतिनिधि है और उसने पीड़ित को उसके नाम से भेजे गए पार्सल के बारे में बताया।
इस पैकेज में कथित तौर पर पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, कपड़े, एक लैपटॉप और 140 ग्राम एमडीएमए था। पीड़ित द्वारा किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार करने के बावजूद, उसे तथाकथित सत्यापन उद्देश्यों के लिए अपने बैंक फंड का 90% "आरबीआई खाते" में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया।
फर्जी अधिकारियों ने डराकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया मजबूर
पीड़ित से कई प्रतिष्ठित संगठनों के अधिकारियों के रूप में संपर्क किया गया, जिसमें डीएचएल कोरियर, दिल्ली साइबर क्राइम और यहां तक कि एक वित्त विभाग के अधिकारी और कथित सीबीआई अधिकारी भी शामिल थे। अपराधी गतिविधियों से उस महिला का नाम हटाने के लिए उस फर्जी सीबीआई अधिकारी ने पीड़ित महिला को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। महिला ने डर कर अंत में जालसाजों के द्वारा दिए गए कई बैंक खातों में RTGS के माध्यम से कुल 1.75 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने बांद्रा पश्चिम स्थित नॉर्थ साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें इस घोटाले का विवरण दिया गया। मुंबई साइबर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications