Cricketer Kedar Jadhav के पिता लापता, बिना बताए घर से निकले 75 साल के बुजुर्ग, एक दिन पहले था बेटे का बर्थडे
महाराष्ट्र में रहने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी केदार जाधव के पिता महादेव जाधव आज सुबह से पुणे शहर के कोथरूड इलाके से लापता हैं। अलंकार पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।

Cricketer Kedar Jadhav के पिता पुणे के एक इलाके से गुम हो गए हैं। महाराष्ट्र के बाद भारत की नेशनल टीम में खेल चुके केदार आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेल चुके हैं। पुणे पुलिस के बयान के अनुसार केदार के पिता महादेव जाधव सोमवार सुबह से पुणे शहर के कोथरूड इलाके से लापता हैं। पुणे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलंकार पुलिस स्टेशन में गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे पुलिस ने अपील की है कि महादेव जाधव के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुणे सिटी पुलिस से संपर्क करें
केदार के बर्थडे के अगले दिन 'बैड न्यूज'
खास बात ये कि केदार के बर्थ डे के अगले दिन उनके लिए ये बैड न्यूज सामने आई है। केदार हर साल 26 मार्च को जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। 26 मार्च 1985 को जन्मे केदार इस साल 38 साल के हो गए। हालांकि, इनकी खुशी को ग्रहण लग गया जब पिता के लापता होने पर फैमिली को पुलिस के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस केदार के पिता की तलाश कर रही है।
घर से बिना बताए निकल गए 75 साल के पिता
केदार के 75 साल के पिता के लापता होने के संबंध में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 75 वर्षीय महादेव सोपान जाधव की तलाश शुरू कर दी है। गुमशुदगी की रिपोर्ट के अनुसार केदार और महादेव जाधव पुणे शहर में कोथरूड इलाके के रहने वाले हैं। महादेव सोमवार को परिवार में किसी को बताए बिना घर से चले गए और वापस नहीं लौटे। परिजन भी उसका पता नहीं लगा सके।
कैसी ड्रेस पहनकर निकले केदार के पिता
सूचना मिलने के बाद अलंकार थाने की टीम ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महादेव की तस्वीर पुणे के अन्य पुलिस थानों में भेजी। गुमशुदगी रिपोर्ट के विवरण के बारे में एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, महादेव जाधव का कद 5 फीट 6 इंच लंबा है। उनके चेहरे के बाईं ओर सर्जरी का निशान है। घर से निकलते समय केदार जाधव के पिता सफेद शर्ट, ग्रे ट्राउजर, काली चप्पल और मोजे के साथ चश्मा भी पहन रखा था।
हाथ में सोने की अंगूठियां
रिपोर्ट्स के अनुसार केदार के पिता मराठी बोलते हैं। उनके दाहिने हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठियां भी हैं। हालांकि उसके पास मोबाइल नहीं होने के कारण तलाश में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सहाणे के नेतृत्व में पुणे पुलिस की टीम महादेव जाधव की तलाश कर रही है।
केदार टीम इंडिया के ऑलराउंडर हैं
केदार जाधव इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर कई मैच विनिंग पारियां खेलने के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। 38 साल के जाधव इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर 73 वनडे इंटरनेशनल (ODI) और 9 टी-20 क्रिकेट मैचों में नीली जर्सी में नजर आ चुके हैं। वनडे में केदार के नाम 2 शतक और 6 हाफसेंचुरी दर्ज हैं।
Recommended Video
केदार किन टीमों के साथ खेल चुके हैं
आईपीएल के पिछले सीजन में जाधव महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेले। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स और कोच्चि टस्कर्स केरल जैसी टीमों का भी प्रतिनिधित्व किया है।












Click it and Unblock the Notifications