कोरोना वायरस: पुणे में नाइट कर्फ्यू 14 मार्च तक बढ़ा, दूसरी पाबंदियां भी रहेंगी जारी

पुणे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे, दूसरी तमाम पाबंदियां भी 14 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। कोरोना के मामलों में उछाल के बाद 21 फरवरी को 28 फरवरी तक के लिए पुणे में नाइट कर्फ्यू और दूसरी पाबंदिया लागू की गई थीं। जिनको अब 14 मार्च तक बढ़ाया गया है। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने रविवार को ये जानकारी दी है। उन्होने कहा कि रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को ही आने जाने की इजाजत होगी।

Recommended Video

    Maharashtra में Coronavirus का कहर, Pune में 14 March तक School-College बंद | वनइंडिया हिंदी
    पुणे में लॉकडाउन, lockdown in pune, corona in pune, Coronavirus, pune, maharashtra, Pune Mayor Murlidhar Mohol, कोरोना वायरस, पुणे, महाराष्ट्र, lockdown,

    पुणे में रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान गैर-जरूरी गतिविधियों की इजाजत नहीं है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग संस्थान भी बंद हैं। सिटी में रेस्तरां को भी 11 बजे ही बंद किया जा रहा है, पहले 1 बजे तक रेस्तरां खोले जा सकते थे। इसके अलावा शादियों में 50 से ज्यादा लोगों के पहुंचने जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी उछाल देखा गया है। जिसके बाद सख्तियां बढ़ाई गई हैं। पुणे के अलावा मुंबई, यवतमाल और कई शहरों में सरकार ने सख्ती की है।

    महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। राज्य में अब तक 21 लाख 46 हजार 777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 52 हजार 92 मरीजों की मौत हो गई। वहीं देश में बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया है कि देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 हो गए हैं। अब तक एक लाख 57 हजार 51 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 64 हजार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+