कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 34,424 नए मामले, मुंबई में 11 हजार नए केस
मुंबई, 11 जनवरी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 11 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी है कि मुंबई में बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमित 11,647 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान दो मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। मुंबई में सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,00,523 है। मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 16,413 है। वहीं महाराष्ट्र में आज कोविड के 34,424 नए मामले और 22 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,21,477 हो गई है। राज्य में ओमिक्रोन मामलों की संख्या 1,281 है।

मुंबई में नए मामलों में दिखी है कमी
मुंबई में बीते दो दिनों में कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी देखने को मिली है। मुंबई में बीते हफ्ते दैनिक नए मामलों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हो गई थी। रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 20,318 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद मुंबई में सक्रिय मामले अब 1,06,037 हो गए थे। मुंबई में सोमवार को कोरोना के 13,648 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कोरोना के सक्रिय मामले 1,03,862 रह गए थे। आज करीब साढ़े ग्यारह हजार केस मिले हैं और सक्रिय केस एक लाख से सिर्फ 500 ऊपर हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 11 जनवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से 277 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 8 लाख 21 हजार 446 हैं। कोरोना के अब तक देश में कुल मामले 3,58,75,790 है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 84 हजार 213 लोगों की मौत देश में हुई है।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications