Maharashtra: कांग्रेस के नाना पटोले ने भाजपा के विधायकों को लेकर किया ये बड़ा दावा
महाराष्ट्र के भंडारा से भाजपा के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं। पटले के कांग्रेस में शामिल होने के बाद महाराट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा दावा किया है।
महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई और विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता ने महायुति के सहयोगी दलों में नाराजगी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सरकार पर कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा कार्यकर्ता सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। कई लोगों ने हमसे संपर्क किया है और आने वाले दिनों में कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।"
भंडारा से भाजपा के पूर्व सांसद शिशुपाल पटेल ने कहा कि "भाजपा बदल गई है और ठेकेदारों और पूंजीपतियों की पार्टी बन गई है। पार्टी का किसानों और मजदूर वर्ग से कोई संबंध नहीं है। भाजपा ने विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया है। इसलिए मैं लोगों के लिए काम करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।"
बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बावनकुले को लिखे अपने इस्तीफे में शिशुपाल पटेल ने भारी मन से पार्टी छोड़ने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का युग खत्म हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications