महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें कहां से किसे बनाया कैंडिडेट?
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार की रात उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। याद रहे आज ही दोपहर में कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी।
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर हो रहे विधानभा चुनाव के लिए अब तक महाविकास अघाड़ी में शामिल बाकी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की दो-दो लिस्ट जारी कर चुकी हैं वहीं अब कांग्रेस ने एक ही दिन में तीसरी लिस्ट जारी कर बाजी मार दी है।

कांग्रेस ने पहले 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी , जिसके बाद आज शनिवार को दोपहर 23 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी वहीं अब रात में तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।नांदेड़
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में शामिल हैं ये 16 नाम
- नांदेड सीट- मोहनराव मारोतराव अंबाडे
- इक्तापुरी सीट- लखीचंद भीकाजी जाधव
- मुखेड़ सीट- हनमंतराव वेंकटराव पाटिल बेटमोगरेकर
- मालेगांव सेंट्रल सीट- एजाज बेग अजीज बेग
- चांदवड़ सीट- शिरीषकुमार वसंतराव कोटवाल
- देगलुर सीट - निवृतिराव कोंडिबा कांबले
- भिवंडी पश्चिम सीट- दयानंद मोतीराम चोरगे
- अंधेरी पश्चिम सीट- सचिन सावंत
- बांद्रा पश्चिम सीट- आसिफ जकारिया
- तुलजापुर सीट- कुलदीप धीरज पाटिल
- कोल्हापुर उत्तर- राजेश भारत लाटकर
- सांगली निर्वाचन- पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल
Congress releases another list of 16 candidates for the upcoming #MaharashtraAssemblyElections2024 pic.twitter.com/t9NFbgyCQn
— ANI (@ANI) October 26, 2024












Click it and Unblock the Notifications