Maharashtra polls: महा विकास अघाड़ी की तबीयत सही है, जानिए MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत कब हो जाएगाी पूरी?
Maharashtra assembly polls: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट शेयरिंग को लेक चल रहीतकरार की खबरों के बीच गठबंधन की ओर से बड़ा अपडेट आया है। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर कलह की अफवाहों पर विराम लगा दिया।
इसके तुरंत बाद महाविकास महाअघाड़ी गठबंधन ने मिलकर ये बयान जारी किया कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। इतना ही नहीं गठबंधन ने दावा किया कि शनिवार की रात तक महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर बात पूरी हो जाएगी।

बता दें नाना पटोले से सीटों के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी में तकरार के बाद कांग्रेस अलाकमान ने महाराष्ट्र कांग्रेस चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला को ठाकरे से मुलाकात करने के लिए भेजा गया था। रमेश की ये मुलाकात उद्धव ठाकरे के हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के बाद हुई।
चेन्निथला ने ठाकरे का स्वास्थ्य के बारे में हालचाल लिया और एमवीए की मजबूत स्थिति पर भी बात की। इस मुलाकात के बाद चेन्निथला ने पत्रकारों से कहा "मैंने आज उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वह हाल ही में अस्पताल में थे, इसलिए मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने गया था। 'वो अब ठीक हैं और महा विकास अघाड़ी की भी हालत ठीक है'।"
वहीं इसके बाद गठबंधन की ओर से बयान आया है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर उसके सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। सीटों को अंतिम रूप देने पर बातचीत आज रात तक पूरी हो जाएगी।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि समाजवादी पार्टी एमवीए के साथ है और इसके प्रमुख अखिलेश यादव और सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच शेष मतभेदों को दूर करने पर बातचीत आज दोपहर तीन बजे शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications